Search

मोदी के मन की बात : डिजिटल इंडिया, UPI, भारतीय खिलौने, कला-संस्कृति पर चर्चा

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी से प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों को संबोधित किया. बता दें कि यह पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम की 98वीं कड़ी थी. मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को किया जाता है. पीएम ने कहा, आप सभी के साथ जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है. सेंचुरी की तरफ बढ़ते इस सफर में मन की बात को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है. इसे भी पढ़ें : मनीष">https://lagatar.in/interrogation-of-manish-sisodia-begins-aap-supporters-crowd-outside-cbi-office-section-144-invoked/">मनीष

सिसोदिया से पूछताछ शुरू, CBI ऑफिस के बाहर AAP समर्थकों की भीड़, धारा-144 लागू

देश में डिजिटल इंडिया की ताकत अब कोने-कोने में पहुंच रही है

पीएम मोदी ने डिजिटल इंडिया, भारतीय खिलौनों सहित कला-संस्कृति पर बात की. लता मंगेशकर पर बात की. डिजिटल इंडिया पर चर्चा करते हुए कहा कि तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत अब कोने-कोने में पहुंच रही है. इस क्रम में कहा कि ई-संजीवनी नाम का एक एप है. इस एप से वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरी सलाह ली जा सकती हैं. इसके जरिए 10 करोड़ मरीज और डॉक्टर आपस में जुड़ चुके हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए सभी डॉक्टरों व मरीजों को बधाई देता हूं. इसे भी पढ़ें :  सेंसेक्स">https://lagatar.in/mcap-of-9-out-of-top-10-sensex-companies-decreased-by-rs-1-87-lakh-crore-reliance-retained-first-place/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का एमकैप 1.87 लाख करोड़ घटा, रिलायंस पहले स्थान पर कायम

भारत के UPI की ताकत आप जानते ही हैं

पीएम ने कहा, भारत के UPI की ताकत भी आप जानते ही हैं. दुनिया के कितने ही देश, इसकी तरफ आकर्षित हैं. कुछ दिन पहले ही भारत और सिंगापुर के बीच UPI-Pay Now Link launch किया गया. अब, सिंगापुर और भारत के लोग, अपने मोबाइल फोन से उसी तरह पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे जैसे वो अपने-अपने देश में एक दूसरे के साथ करते हैं. इसे भी पढ़ें :  योगी">https://lagatar.in/yogi-explained-the-meaning-of-tadna-in-the-house-said-sp-is-humiliating-100-crore-hindus/">योगी

ने सदन में ताड़ना का अर्थ समझाया, कहा, सपा 100 करोड़ हिंदुओं को अपमानित कर रही है

 विदेशों में भारतीय खिलौनों की डिमांड बहुत बढ़ रही है

पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात में, जब भारतीय खिलौनों की बात हुई, तो देश के लोगों ने, इसे भी हाथों-हाथ लिया. भारतीय खिलौनों का इतना क्रेज हो गया है कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बहुत बढ़ रही है.. प्रधानमंत्री ने कहा, मन की बात की बात में हमारे द्वारा स्टोरी टेलिंग की भारतीय विधाओं पर बात की गयी तो इनकी प्रसिद्धि भी दूर-दूर तक पहुंच गयी. प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे वो दिन याद है, जब हमने मन की बात में भारत के पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन की बात की थी. तुरंत उस समय भारतीय खेलों से जुड़ने की, इन्हें सीखने की की देश में एक लहर सी उठ गयी

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान किये गये

कला-संगीत पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बात बनारस की हो, शहनाई की हो, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी की हो, तो, स्वाभाविक है कि मेरा ध्यान उस तरफ जायेगा ही. कहा कि हाल में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान किये गये. ये पुरस्कार संगीत और परफॉर्मिंग आर्ट के क्षेत्र में उभर रहे, प्रतिभाशाली कलाकारों को दिये जाते हैं.

प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को याद किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इस मौके पर मुझे लता दीदी की याद आना बहुत स्वाभाविक है क्योंकि जब यह प्रतियोगिता प्रारंभ हुई थी, उस दिन लता दीदी ने ट्वीट करके देशवासियों से आग्रह किया था कि वे इस प्रथा में जरूर जुड़ें. जान लें कि लोरी राइटिंग कम्पटीशन में पहला पुरस्कार, कर्नाटक के चामराजनगर जिले के बीएम. मंजूनाथ जी को मिला है. पीएम ने कहा कि सरदार पटेल जयंती यानी एकता दिवस के अवसर पर मैंने मन की बात में तीन प्रतियोगिताओं की बात की थी. सभी देशभक्ति गीत, लोरी और रंगोली से जुड़ी थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp