Search

मो. वसीम ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बने

Lagatar Desk : भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड टूट गया है. यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने यह रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है. 

 

वसीम ने 110 छक्कों के साथ रोहित को पछाड़ा

अब तक इस फॉर्मेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 105 छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. लेकिन वसीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को शानदार पारी खेलते हुए यह उपलब्धि अपने नाम कर ली. उन्होंने इस मुकाबले में 6 छक्के जड़कर टी20 इंटरनेशनल मैच में बतौर कप्तान 110 छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया. 

बतौर कप्तान टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ :

मुहम्मद वसीम (यूएई) :  110 छक्के

रोहित शर्मा (भारत) : 105 छक्के

ऑएन मॉर्गन (इंग्लैंड) :  86 छक्के

एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) : 82 छक्के

कडोवाकी फ्लेमिंग (जापान) :  79 छक्के

जॉस बटलर (इंग्लैंड) :  69 छक्के

 

टी20I में अब भी 'छक्कों के बादशाह' रोहित शर्मा

कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड भले ही वसीम के नाम हो गया हो. लेकिन टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के अब भी रोहित शर्मा के ही नाम हैं. अब तक खेले गए 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में रोहित ने 205 छक्के जड़े हैं. जबकि मुहम्मद वसीम ने 80 मैचों में 176 छक्के लगाए हैं. 

 

टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज :

रोहित शर्मा (भारत) : 205 छक्के

मोहम्मद वसीम (यूएई) : 176 छक्के

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) :  173 छक्के

जॉस बटलर (इंग्लैंड) : 160 छक्के

निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) : 149 छक्के

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) : 148 छक्के

 

वसीम-राहुल की नाबाद पारी के बावजूद  150 रन पर सिमटी यूएई

टी20 ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए. टीम के लिए सेदिकुल्लाह अटल (54 रन) और इब्राहिम जादरान (63 रन) ने अर्धशतक जमाए.

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की टीम 150 रन पर सिमट गई. मोहम्मद वसीम ने 37 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके लगाए. वहीं राहुल चोपड़ा ने भी 52 रन की नाबाद पारी खेली.

 

लेकिन वसीम और राहुल चोपड़ा की ये शानदार पारी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही और यूएई को 38 रन से हार का सामना करना पड़ा.  हालांकि राशिद खान और शरफुद्दीन अशरफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा क

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp