Search

 
 
 

झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़: बाबूलाल ने उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ जिले में आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 4 जून को दामोदर नदी में नहाने गई 6 आदिवासी नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की.
 

Ranchi :  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ जिले में आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 4 जून को दामोदर नदी में नहाने गई 6 आदिवासी नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की.

 

 

 

क्या है पूरा मामला : स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पानी की समस्या के चलते महिलाओं को नहाने के लिए नदी पर जाना पड़ता है, जहां ये असामाजिक तत्व रोजाना महिलाओं और बच्चियों को परेशान करते हैं. पीड़ित आदिवासी पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. यहां तक कि जिन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, उन्हें भी कुछ मुस्लिम नेताओं के दबाव में छोड़ दिया गया.

 

 

बाबूलाल मरांडी का आरोप : मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने तुष्टिकरण के चलते न्याय तंत्र को इतना लचर बना दिया है कि आदिवासी बेटियों की इज्जत से खेलने वालों को मजहब देखकर बचा लिया जाता है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि आपने आदिवासियों को "अबुआ सरकार" के सपने दिखाए थे, कम से कम उन्हें तो अपने वोट बैंक की राजनीति का शिकार मत बनाइए.

 

 

रामगढ़ एपी कार्रवाई सुनिश्चित करें : रामगढ़ पुलिस एसपी से बात कर मरांडी ने उन्हें पूरी तरह निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है,  ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके। मरांडी ने कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में संज्ञान लेकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ऐसी शर्मनाक घटनाएं दोहराई न जाएं और आदिवासी समाज की बेटियां अपने ही गांव में असुरक्षित महसूस न करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही