Search

अवैध खनन के उगाही के पैसे मुख्यमंत्री के खाते में जाते हैं- बाबूलाल

Sahibganj: संकल्प यात्रा के दूसरे दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी साहिबगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोरेन परिवार और सीएम हेमंत सोरेन पर खूब बरसे. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करने का आह्वान किया है. झारखंड में तो राज्य संपोषित भ्रष्टाचार है. मुख्यमंत्री स्वयं राज्य की खनिज संपदा, जमीन को लूटने में शामिल हैं. सोरेन परिवार ने आदिवासियों की जमीन नाम बदलकर लूटी है. उन्होंने कहा कि परिवारवाद सामाजिक न्याय के खिलाफ है. सोरेन परिवार की राजनीति पैसे के लिए और कमाने के लिए है. सरकार अवैध खनन को इसलिए बढ़ावा दे रही है क्योंकि इसके उगाही के पैसे सीधे मुख्यमंत्री के खाते में जाते हैं. अगर वैध खनन होगा तो पैसा सरकार के खजाने में जाएगा. इसलिए राज्य की जनता को सोरेन परिवार की डायनेस्टी को राज्य से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लेना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें -BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-high-court-orders-investigation-illegal-mining-in-sahibganj-to-cbi/">BREAKING:

हाईकोर्ट ने साहिबगंज में हुए अवैध खनन की जांच CBI को दी

मुख्यमंत्री को जेल जाना ही पड़ेगा

बाबूलाल ने कहा कि इस सरकार ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा कर दी है. सरकार विधानसभा में नमाज कक्ष खोलती है. सामान्य स्कूलों को उर्दू स्कूलों में बदलने और प्रार्थना की पद्धति बदलने पर भी सरकार कारवाई नहीं करती है. मुख्यमंत्री आदिवासी का रोना रोते हैं, लेकिन राज्य को लूटने का पाप करने के लिए किसी को कानून में छूट नहीं है. हेमंत सोरेन को पाप के लिए जेल जाना ही पड़ेगा. उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है. अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो वे अपने पद से इस्तीफा दें. इससे पहले बाबूलाल मरांडी ने अपने संकल्प यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत गंगा स्नान से की. साहिबगंज में सभा को संबोधित किया. शाम 4 बजे महागामा विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे. इसे भी पढ़ें -दुष्यंत">https://lagatar.in/dushyant-dave-argued-in-the-supreme-court-only-the-constituent-assembly-could-have-removed-article-370/">दुष्यंत

दवे की सुप्रीम कोर्ट में दलील, Article 370 को केवल संविधान सभा ही हटा सकती थी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//