Search

 
 
 

मनी लाउंड्रिंग केस: नीरज मित्तल और राम प्रकाश भाटिया की बेल पर सुनवाई पूरी

 
Ranchi: सरकारी टेंडर में कमीशन के जरिये करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने और उस कमाई को वैध बनाने के लिए मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी नीरज मित्तल और राम प्रकाश भाटिया की बेल पर रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों की बेल पर ED और बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई है, जिसके बाद अदालत के फैसले का इंतजार है. नीरज मित्तल और राम प्रकाश भाटिया पर जेल में बंद निलंबित अभियंता प्रमुख बीरेन्द्र राम के पैसों के निवेश में सहायता करने का आरोप है. इन्हें ED ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था. इनके खिलाफ ED आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने बहस की. नीरज मित्तल की ओर से अधिवक्ता प्रितांशु सिंह ने बहस की. अदालत दोनों आरोपियों की याचिका पर 18 सितंबर को फैसला सुनाएगा. इसे भी पढ़ें- झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-adequate-funds-in-pmay-u-houses-for-the-poor-are-not-being-built-due-to-negligence-of-officials/">झारखंडः

PMAY (U) में पर्याप्त फंड, अफसरों की लापरवाही से नहीं बन रहा गरीबों का घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही