Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनी लाउंड्रिंग केस: HC में सुनवाई के बाद प्रेम प्रकाश के खिलाफ चार्जफ्रेम की बिंदु पर सुनवाई

Ranchi: मनी लाउंड्रिंग के आरोपी प्रेम प्रकाश ने रांची ED कोर्ट में टाइम पीटीशन दाखिल किया है. ED द्वारा दर्ज कांड संख्या ECIR 04/2022 में विशेष कोर्ट में चार्जफ्रेम की बिंदु पर बुधवार को सुनवाई होनी थी. चार्जफ्रेम पर सुनवाई से पहले प्रेम प्रकाश ने टाइम पीटीशन दायर कर कोर्ट से यह मांग की है कि हाईकोर्ट में दाखिल उसकी याचिका पर सुनवाई के बाद ही ED कोर्ट चार्जफ्रेम पर सुनवाई करे. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने पक्ष रखा. वहीं प्रेम प्रकाश की ओर से अधिवक्ता स्नेह सिंह और विक्रांत सिन्हा ने बहस की. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने चार्जफ्रेम पर हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद की तिथि निर्धारित की है. अब प्रेम प्रकाश के खिलाफ चार्जफ्रेम की बिंदु पर ED कोर्ट में 20 फरवरी को सुनवाई हो सकती है. इसे भी पढ़ें-जेटेट">https://lagatar.in/high-court-seeks-response-from-government-and-ncet-on-petition-filed-for-jetet-exam/">जेटेट

परीक्षा के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार और NCET से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही