Search

 
 
 

टेंडर घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामला : दूसरे दिन भी ईडी की टीम साहिबगंज DMO ऑफिस में कर रही जांच

 
Ranchi : अवैध खनन, टेंडर मैनेज कर अवैध कमाई करने और मनी लाउंड्रिंग मामले की ईडी जांच कर रही है. इस दौरान ईडी की टीम सोमवार को साहिबगंज जिले के डीएमओ और डीएफओ ऑफिस पहुंचकर कागजात की जांच की थी. दूसरे दिन यानि मंगलवार को भी ईडी की जांच जारी है. ईडी की 6 टीम और सीआरपीएफ जवानों के साथ जिला खनन कार्यालय (डीएमओ) पहुंची. डीएमओ ऑफिस में ईडी की टीम कागजात की जांच कर रही है. पढ़ें - CM">https://lagatar.in/ed-wants-to-summon-cms-press-advisor-abhishek-pintu-saryu-rai/">CM

के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू को समन करना चाहती है ईडी- सरयू राय
इसे भी पढ़ें - गया">https://lagatar.in/gaya-rats-gnaw-on-the-dead-body-in-magadh-medical-college-hospital-relatives-created-a-ruckus/">गया

: मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने किया हंगामा

दो हिस्से में बंटकर ईडी की टीम कर रही जांच

आवश्यक दस्तावेज एवं पूछताछ के बाद ईडी की टीम जिला खनन कार्यालय से निकलकर दो हिस्से में बंटकर एक टीम खनन क्षेत्र में मापी करने निकल गई. मापी टीम में ईडी की टीम के साथ वन विभाग के रेंजर और अमीन की पूरी टीम शामिल है. वहीं, ईडी की दूसरी टीम सकरीगली समदा पहुंची. जहां जहाज सहित अन्य का छानबीन और जांच करने में जुटी है. इसे भी पढ़ें - देश">https://lagatar.in/modi-government-is-adopting-every-trick-against-party-which-played-an-important-role-independence-country-rajesh-thakur/">देश

की आजाद में जिस पार्टी की रही अहम भूमिका, उसी के खिलाफ हर हथकंडा अपना रही मोदी सरकार – राजेश ठाकुर

ईडी ने साहिबगंज में कर रही कैंप,पवित्र यादव का क्रशर किया सील

ईडी ने कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात के करीब 12 बजे मारीकुट्टी में स्थित मां अंबा स्टोन वर्क्स को भी सील कर लिया. यह क्रशर विष्णु यादव के भाई पवित्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव के नाम से है. ईडी की टीम अभी साहिबगंज में जमी हुई है. वह वन विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है. टीम मंगलवार को भी क्रशरों की जांच-पड़ताल करेगी. ईडी के टीम की आज मिर्जाचौकी, बाकुड़ी व बरहड़वा जाने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें - बाल">https://lagatar.in/uddhav-lashed-out-at-shinde-for-using-bal-thackerays-name-said-dont-beg-for-votes-in-the-name-of-shiv-senas-father/">बाल

ठाकरे के नाम का इस्‍तेमाल करने पर शिंदे पर बरसे उद्धव, कहा, शिवसेना के बाप के नाम पर वोटों की भीख मत मांगो

सोमवार को डीएमओ और डीएफओ ऑफिस पहुंची थी ईडी

साहिबगंज जिले में पत्थर खदान के लीज से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए ईडी के अधिकारी 25 जुलाई को डीएमओ और डीएफओ कार्यालय पहुंचे थे. डीएमओ कार्यालय में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, साहिबगंज सीओ अब्दुस समद और राजमहल निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक मनोज कुमार की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच की गई. इस दौरान कार्यालय में बाहरी व्यक्ति के आने जाने पर रोक लगा दी गई. टीम में दो पदाधिकारी थे. उधर एक ईडी की एक टीम डीएफओ कार्यालय पहुंची थी. जहां जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार तिवारी की मौजूदगी में कागजातों की गहन जांच की गई. इसके बाद ईडी की टीम मारीकुटी पहाड़ पहुंची. जहां ईडी अधिकारियों ने कई वाहन चालकों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की. ईडी अधिकारी मां दुर्गा स्टोन वर्क्स और मां अम्बे स्टोन भी पहुंचे. ईडी की टीम ने पकड़े गए 3 वाहन बीआरजी 10 जीसी 1352, बीआर 07 जीबी 2155 और बीआर 10 जीसी 2038 के चालक का बयान कलमबंद किया. इसे भी पढ़ें - महाकालेश्वर">https://lagatar.in/thieves-targeted-mahakaleshwar-temple-stole-money-kept-in-donation-box-and-idol-of-nag-devta/">महाकालेश्वर

मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, दान पेटी में रखे पैसे और नाग देवता की प्रतिमा चुराई [wpse_comments_templa
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही