Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग केस :  सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ ईडी की गवाह बनेंगी नोरा फतेही

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :     ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस में आये दिन नये-नये खुलासे हो रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस का भी नाम जुड़ा है. हाल ही में नोरा का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया था. अब इस मामले को लेकर नयी खबर सामने आ रही है. रिपोट्स की मानें तो नोरा फतेही ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाह देगी. एक्ट्रेस प्रॉसिक्यूशन की गवाह बनेंगी.

नोरा फतेही को लीना पॉल ने दिया था गिफ्ट

आपको बता दें कि ईडी 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहा है. जिसमें सुकेश चंद्रशेखर मुख्य संदिग्ध है. ईडी के अनुसार, सुकेश की पत्नी लीना पॉल ने नोरा फतेही को चेन्नई में एक इवेंट को अटेंड करने के लिए बीएमडब्ल्यू कार और एक आईफोन गिफ्ट दिया था. अब पूरे मामले में नोरा सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाह के तौर पर पेश होंगी. इसे भी पढ़े : उत्तरी">https://lagatar.in/landslide-in-jade-mine-in-northern-myanmar-over-100-feared-dead/">उत्तरी

म्यांमार की जेड खदान में भूस्खलन, 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका

नोरा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बताया गलत

हाल में ईडी के पूछताछ में नोरा फतेही ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था. नोरा ने पूछताछ में कहा था कि उन्हें सुकेश से इवेंट के पहले या इवेंट के बाद कोई गिफ्ट नहीं मिले हैं. नोरा ने कहा कि उन्हें जो गिफ्ट मिले थे वो इवेंट के समय गिफ्ट के तौर पर दिये गये थे. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/60-people-are-missing-every-month-in-jharkhand-2727-missing-in-46-months-2355-recovered-no-clue-of-372-found/">झारखंड

में हर महीने 60 व्यक्ति हो रहे लापता, 46 माह में 2727 हुए लापता, 2355 हुए बरामद, 372 का नहीं मिला कोई सुराग

सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये ठगने का आरोप

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है. ईडी इस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि  पूछताछ में सुकेश ने कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम लिए हैं. यानी आने वाले दिनों में मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला और बढ़ सकता है. इसे भी पढ़े : Bitcoin,">https://lagatar.in/bitcoin-ether-up-terra-up-56-point-98-percent-in-7-day-avax-also-up-close-to-7-percent/">Bitcoin,

Ether में तेजी, 7 दिनों में Terra 56.98 फीसदी उछला, Avax भी 7 फीसदी हुआ मजबूत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही