Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानसून ने आज निराश किया,केरल में दस्तक नहीं दी, मौसम विभाग ने दी नयी तारीख

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : 27 मई तक मानसून केरल में दस्तक दे देगा. लेकिन मौसम विभाग द्वारा दी गयी यह तिथि फेल हो गयी है. खबर है कि मौसम विभाग ने इस तारीख को आगे बढ़ा दिया है. मौसम विभाग ने अब कहा है कि मानसून 1 जून तक कभी भी केरल में दस्तक दे सकता है. जान लें कि मानसून में होने वाली बारिश पर ही पूरे भारत में खेती किसानी निर्भर करती है. अच्छे मानसून से शेयर बाजार के साथ-साथ घरेलू अर्थव्यवस्था पर प्रभावकारी असर पड़ता है.ऐसे में मौसम विभाग द्वारा मानसून के संबंध में जारी किये गये हर अलर्ट पर सभी की निगाहें लगी रहती हैं. इसे भी पढ़ें : सड़क">https://lagatar.in/report-of-the-ministry-of-road-and-transport-65-percent-accidents-on-straight-roads-only-1-percent-accidents-in-potholed-roads/">सड़क

एवं परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट : सीधी सड़कों पर 65 प्रतिशत, गड्‌ढों वाली सड़कों में सिर्फ 1 फीसदी हादसे

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों के साथ मालदीव में मानसून के अनुकूल परिस्थितियां है. साथ ही लक्षद्वीप के आसपास के क्षेत्रों और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इस सप्ताह केरल में मानसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना जतायी गयी है. इसे भी पढ़ें :  मस्जिदों">https://lagatar.in/telangana-politics-boils-over-excavation-of-mosques-opposition-parties-demand-registration-of-fir-against-bjp-mp/">मस्जिदों

की खुदाई की बात पर तेलंगाना की सियासत में उबाल, विपक्षी दलों ने भाजपा सांसद पर FIR दर्ज करने की मांग की

1 जून तक आ सकता है मानसून : मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा कि केरल में मानसून 1 जून तक किसी भी समय आ सकता है. आईएमडी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि 27 मई के हमारे पहले के पूवार्नुमान में प्लस/माइनस 4 दिनों के अनुमान का उल्लेख किया गया था. इधर केरल में सभी 14 तय स्टेशनों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश नहीं हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही