Search

 
 
 

मॉनसून ने दी दस्तक, जलजमाव से निपटना RMC के लिए चुनौती

 
Ranchi: राजधानी में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मंगलवार से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है. जिस वजह से शहर में कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न होनी शुरू हो गई है. निगम हर गली-मोहल्ले में नालियों की सफाई करा रहा है. इसी के साथ पंप और मशीन के माध्यम से जहां भी जल जमाव होगा वहां से पानी निकाला जाएगा. इसके लिए निगम ने विभिन्न वार्डों के लिए अलग-अलग टीम बनाई है. इसे भी पढ़ें-“अग्‍न‍िपथ">https://lagatar.in/uproar-in-bihar-over-agna-pith-scheme-protests-and-road-jams-from-place-to-place/">“अग्‍न‍िपथ

योजना” पर बिहार में बवाल, जगह-जगह प्रदर्शन और रोड जाम

क्या है निगम की तैयारी

नगर निगम ने वैसे इलाकों को चिन्हित किया है जहां हर वर्ष जलजमाव की समस्या होती है. इन चिन्हित स्थानों में वसुंधरा अपार्टमेंट,कुंज बिहार मेकन चौक, प्रगति पथ आदि शामिल हैं. ऐसे मुहल्लों से पानी निकालने के लिए निगम ने सभी चार जोन के जोनल सुपरवाइजर को 5 एचपी का मोटर दिया है. इसके अलावा जाम नालों को साफ करने के लिए सभी जोन को दो-दो जेसीबी उपलब्ध कराई गई है. इसी के साथ निगम खुली नालियों को स्लैब से ढकने का भी काम कर रहा है. जो नालियां पूरी तरह से नहीं ढक पाएंगी उन नालियों के सामने रेड रिबन लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें-तिलैया">https://lagatar.in/if-you-dont-eat-tilaiyas-saffron-kalakand-and-barhiyas-rasgulla-then-what-to-eat/">तिलैया

का केसरिया कलाकंद और बड़हिया का रसगुल्ला नहीं खाए तो खाए क्या

समस्या हो तो कंट्रोल रूम में करें कॉल

सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने कहा कि जलजमाव से निपटने के लिए निगम लगातार नालियों की साफ सफाई करा रहा है. जहां भी जलजमाव होगा वहां पंप और मशीन के माध्यम से पानी निकाला जाएगा. विभिन्न वार्डों के लिए सुपरवाइजर के साथ मिलकर अलग-अलग टीम का गठन किया गया है, जो पानी निकालने का काम करेंगी. जलजमाव की समस्या को लेकर कंट्रोल रूम में भी संपर्क किया जा सकता है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही