Search

 
 
 

मानसून सत्र  : संसद परिसर में सत्ताधारी राजग और इंडिया अलायंस के सांसद आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

एक ओर सत्ताधारी राजग के सांसद झारखंड में आंदोलनरत JPSC-JSSC छात्रों पर पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. दूसरी ओर विपक्षी सांसद जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्च और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर थे.
 

 NewDelhi : मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को संसद के मकर द्वार पर सत्ताधारी राजग और विपक्षी इंडिया अलायंस के सांसद आमने-सामने आ गये.

 

 

एक ओर सत्ताधारी राजग के सांसद झारखंड में आंदोलनरत JPSC-JSSC छात्रों पर पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.

 

दूसरी ओर विपक्षी सांसद जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्च और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर थे.  दोनों पक्षों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

 

दोनों पक्षों के लोग प्लेकार्ड लिये हुए थे. एनडीए सांसदों ने राहुल गांधी जवाब दो, राहुल गांधी भागो मत. के नारे लगाये. छात्र प्रदर्शनों की बहस से भागने का आरोप लगाया.

 
 
दोनों पक्षों के अलग अलग रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने उनके बीच घेरा बना रखा था.  बता दें कि आज 13 अगस्त, गुरुवार तो  संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन था. हर दिन संसद के मकर द्वार पर सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी इंडिया अलायंस के सांसदों के बीच नोकझोंक होती रही.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही