Search

 
 
 

अमित शाह ने मोर्चा संभाला, कहा, लापता नहीं हूं, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, राहुल ने कहा, लेक्चर नहीं सुनना, इस्तीफा दो

अमित शाह द्वारा चर्चा के लिए तैयार होने की बात पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने  पलटवार करते  कहा कि उन्हें  किसी का लेक्चर नहीं सुनना. अगर बच्चों पर पैलेट गन चलाने का आदेश अमित शाह ने दिया,  तो वे तुरंत इस्तीफा दें.
 

New Delhi :  विपक्ष लगातार NEET पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमलावर है. उनसे जवाब मांगा जा रहा है, इस्तीफा मांगा जा रहा है.

 

 

आज बुधवार को अमित शाह संसद परिसर में मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने कहा. आज लापता और भाग गये जैसे शब्द देश के  सर्वजनिक और संसदीय जीवन में तेज़ी से सुनने को मिल रहे हैं. अमित शाह ने कहा कि जब से सत्र शुरू हुआ है, वे नियमित रूप से संसद आ रहे हैं और अपने चैंबर में बैठ रहे हैं.

 

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद के दोनों सदनों में काम नहीं करने दे रहा है.ऐसे में क्या किया जाये. जहां तक चर्चा की बात है, हमारे संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह बात साफ़ कर दी है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, मैं सदन में बैठूंगा और हर बात का जवाब दूंगा.

 

अमित शाह ने कहा, सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है. विपक्ष संसद को चलने दे. उन्होंने विपक्ष से कहा कि वह दोपहर दो बजे तक स्पीकर को चर्चा के लिए पत्र दे.

 

सरकार दोपहर 3 बजे से रात तक और कल दोपहर 3 बजे तक भी चर्चा को राजी है. अमित शाह ने  स्पष्ट कहा,  वह खुद इस चर्चा में शामिल होंगे.आरोप लगाया कि विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा है. जब से संसद का सत्र शुरू हुआ है, वह लगातार संसद में आ रहे हैं.
 

 

अमित शाह ने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, सरकार NEET पेपर लीक को लेकर हुए छात्र आंदोलन से जुड़े हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं.  
 

  
अमित शाह द्वारा चर्चा के लिए तैयार होने की बात पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने  पलटवार करते  कहा कि उन्हें  किसी का लेक्चर नहीं सुनना. अगर बच्चों पर पैलेट गन चलाने का आदेश अमित शाह ने दिया, तो वे तुरंत इस्तीफा दें.

 

राहुल गांधी ने कहा, देश की युवा पीढ़ी की अमित शाह का भाषण सुनने में दिलचस्पी नहीं है. सीधे पूछा  कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया. किसके आदेश पर एक छात्र को अंधा कर दिया गया और दूसरे को गोली मारी गयी.

 

कीलों वाली लाठियों से छात्रों को पीटने का आदेश किसने दिया. उन्होंने कहा कि जब तक इस सवाल का सही जवाब नहीं मिलेगा, तब तक कोई भी लेक्चर या चर्चा स्वीकार नहीं करेंगे. पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं. देश  के गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है. वह सदन में नहीं आ सकते. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही