Search

 
 
 

लोकसभा स्थगित, राहुल गांधी ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की, कहा, पीएम मोदी की छवि बर्बाद हो चुकी है

लोकसभा की कार्यवाही आज सोमवार को भी विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित रही. बता दें कि विपक्षी सांसद हर दिन की तरह जंतर मंतर पर प्रदर्शन करनेवाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर के लिए मिले चढावे में कथित चोरी के मामले पर सरकार से जवाब तलब कर रहे थे.
 
संसद परिसर में मीडिया से बात करते राहुल गांधी

 New Delhi : लोकसभा की कार्यवाही आज सोमवार को भी विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित रही. बता दें कि विपक्षी सांसद हर दिन की तरह जंतर मंतर पर प्रदर्शन करनेवाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर के लिए मिले चढावे में कथित चोरी के मामले पर सरकार से जवाब तलब कर रहे थे. हंगामा थमते नहीं देख स्पीकर ने  लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी.

 

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग की. कहा कि पीएम मोदी और शाह अपने कामों के नतीजों से बच नहीं सकते. संसद परिसर में उन्होंने दावा किया कि छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बर्बाद हो चुकी है. इसे कभी भी ठीक नहीं किया जा सकता.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही