Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा का मानसून सत्र : स्पीकर ने चारों विधायकों का निलंबन लिया वापस

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन सभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने भाजपा के चारों विधायकों का निलंबन वापस ले लिया.  संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने चारों भाजपा विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग की थी. स्पीकर  ने कहा कि सहमति और असहमति संसदीय परंपरा का अलंकार है. चारों विधायकों को निलंबित किया जाना पीड़ादायक है, लेकिन संवैधानिक परंपरा की रक्षा के लिए ऐसे कठोर कदम उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि भानु प्रताप शाही, ढुल्लू महतो, जेपी पटेल, रणधीर सिंह का निलंबन वापस लिया जाता है. पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mining-lease-case-relief-to-cm-hemant-soren-from-sc-court-verbally-asked-all-parties-to-maintain-status/">BREAKING

खनन पट्टा मामला : SC से CM हेमंत सोरेन को राहत, कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा सभी पक्ष स्टेटस को बनाए रखें
इसे भी पढ़ें - आज">https://lagatar.in/ag-report-will-be-placed-on-the-floor-of-the-house-today-3-bills-will-also-be-presented/">आज

सदन के पटल पर रखी जायेगी एजी की रिपोर्ट, 3 विधेयक भी होंगे पेश

सदन के बाहर निलंबन वापस लेने की मांग की गई थी 

बता दें कि आज सुबह चारों विधायकों के निलंबन को रद्द करने की मांग को लेकर भाजपा के विधायकों ने सदन के बाहर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो का घेराव किया. स्पीकर ने आश्वासन दिया था कि सदन के अंदर निलंबन वापस लेने पर फैसला लेंगे. इसे भी पढ़ें - वेटरन">https://lagatar.in/veteran-actor-mithilesh-chaturvedi-passes-away-wave-of-mourning-in-bollywood/">वेटरन

एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही