Search

 
 
 

मॉनसून सत्र : स्पीकर ने दिया निर्देश, सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहे अफसर

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र एक अगस्त से शुरू हो रहा है. इसे लेकर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने बुधवार को अफसरों के साथ बैठक की.
 

Ranchi: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र एक अगस्त से शुरू हो रहा है. इसे लेकर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने बुधवार को अफसरों के साथ बैठक की. बैठक में सत्र के दौरान सदन के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई. सत्र के दौरान विधि-व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई समेत 29 बिंदुओं पर चर्चा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए.


प्रश्नों का जवाब सही समय पर आए


स्पीकर ने अफसरों को निर्देश दिया कि वे सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहें और सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही और समय पर उत्तर दें. स्पीकर ने कहा कि प्रश्नों का उत्तर समय पर आना चाहिए और विधेयक भी समय पर विधानसभा सचिवालय पहुंचना चाहिए.


सत्र के दौरान अफसर सदन में रहें मौजूदः राधाकृष्ण


संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण या किसी भी राजकीय कार्य के दौरान संबंधित अधिकारी सदन की गैलरी में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. इससे सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर समय पर और प्रभावी ढंग से दिया जा सकेगा. 


अफसरों को यह भी निर्देश दिया गया है कि मंत्रियों को प्रश्न का उत्तर समय पर मिले, ताकि वे पूरक प्रश्न की तैयारी भी कर सकें. इससे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलेगी और सदस्यों को आवश्यक जानकारी मिल सकेगी.  बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता, गृह सचिव वंदना दादेल सहित कई विभागों के सचिव मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही