Search

 
 
 

झारखंड में मॉनसून की सुगबुगाहट शुरू: बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना

झारखंड में मॉनसून की सुगबुगाहट शुरू हो गई है.  राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. आईएमडी की मानें तो 30 जून तक झारखंड के अधिकांश हिस्सों में नियमित बारिश होती रहेगी.
 

Ranchi :   झारखंड में मॉनसून की सुगबुगाहट शुरू हो गई है.  राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. आईएमडी की मानें तो 30 जून तक झारखंड के अधिकांश हिस्सों में नियमित बारिश होती रहेगी. वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी जल्द मॉनसून सक्रिय हो जाएगा, जिससे मौसम में ठंडक आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.   

मौसम विभाग का अलर्ट

  • - राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • - गरज, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
  • - लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

इन जिलों में हुई बारिश, रांची में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी

  • - गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, गिरिडीह और हजारीबाग जैसे जिलों में बारिश हुई है. 
  • - राजधानी रांची में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है.

तापमान में गिरावट

  • - मेदिनीनगर में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • - रांची में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है. 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही