Search

 
 
 

Bihar Weather: बिहार में एक अगस्त से मॉनसून होगा प्रचंड, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में सुस्त पड़ा मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पड़ने वाला है. मौसम विभाग ने 1 अगस्त से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.
 
बिहार की खबरें

Patna:  बिहार में सुस्त पड़ा मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पड़ने वाला है. मौसम विभाग ने 1 अगस्त से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. लोगों के सतर्क रहने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें: 

मोसम विभाग के अनुसार अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, भोजपुर, बक्सर, गया नवादा, बेगूसराय, मधेपुरा, समस्तीपुर, वैशाली और पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में अलग-अलग दिनों में बारिश हो सकती है. इस इलाकों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर और पूर्वी बिहार में बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं लगातार पहुंच रही है. इसी वजह से इस इलाकों में बादल तेजी से बन रहे हैं और बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं. वहीं दक्षीण और मध्य बिहार में फिलहाल इसका अपेक्षाकृत कम है.

 

बिहार में अभी तक सामान्य से 42 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. इस अवधि तक 498.8 मिमि बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 288 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगस्त की शुरूआत में होने वाली बारिश से इस कमी में कुछ सुधार हो सकता है.

 

शुक्रवार को राज्य के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. विभाग ने 25 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शुक्रवार सुबह पटना के कई इलाकों में तेज बारिश भी दर्ज की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही