Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 15 जून तक दस्तक देगा मॉनसून, अच्छी खेती की उम्मीद

Advertisement
Advertisement

Ranchi : पिछले दस वर्षों के दौरान यह तीसरा मौका है, जब झारखंड में मॉनसून आगमन समय पर होने की संभावना व्यक्त की गयी है. इससे आने वाली मॉनसून सीजन के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. यह संभावना बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बने अनुकूल स्थितियों की वजह से वैज्ञानिकों ने व्यक्त की है. वैज्ञानिकों के इस पूर्वानुमान से इस साल झारखंड में अच्छी खेती की उम्मीद जगी है.

इसे भी पढ़ें- भारत">https://lagatar.in/india-sought-fugitive-mehul-choksi-from-dominica-said-he-is-indian-citizens-have-committed-crime/77838/">भारत

ने डोमिनिका से भगोड़े मेहुल चोकसी को मांगा, कहा, हमारा नागरिक है, जुर्म किया है, विमान भेजा!       

पिछले साल 13 जून को आया था मॉनसून

पिछले साल दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून झारखंड में 13 जून को आया था. समय पर आने के बावजूद मॉनसून सीजन के दौरान 15 फीसदी कम बारिश हुई. जबकि 2020 में एक जून से लेकर 30 सितंबर तक केवल 899.0 मिलीमीटर बारिश हुई. जुलाई और सितंबर में मॉनसून बेहद ही कमजोर रहा था. जुलाई में 23 फीसदी कम तो सितंबर में 38 फीसदी कम बारिश हुई. इसका असर कृषि पर भी पड़ा. जबकि मॉनसून सीजन के दौरान राज्य में 1056.0 मिलीमीटर बारिश होती है.

इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/efforts-to-make-ranchi-jam-free-rmc-preparing-to-create-more-than-10-vending-zones/78030/">रांची

को जाममुक्त करने की कवायद, RMC ने की 10 से अधिक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी      

2017 से अब तक कम हुई बारिश

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 2017 के मॉनसून से लेकर अब तक सभी मॉनसून के दौरान कम बारिश हुई. 2016 के मॉनसून में 1096.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जो सामान्य थी. मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार भी मॉनसून समय से ही प्रवेश करेगा. दक्षिण बंगाल की खाड़ी में स्थितियां अनुकूल हैं. एक जून तक मॉनसून के  केरल के दक्षिणी तट पर दस्तक देने की संभावना है. इस कारण झारखंड में इसके दस से 15 जून तक किसी भी दिन प्रवेश करने की संभावना व्यक्त की जा रही है. उन्होंने बताया कि समय पर मॉनसून के आने की संभावना है, जिससे अच्छी बारिश की भी उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-    रांची">https://lagatar.in/flight-fares-from-ranchi-increase-by-10-to-16/77619/">रांची

से उड़ने वाली फ्लाइट के किराये में 10 से 16 फीसदी तक की बढ़ोतरी    

पिछले पांच सालों के दौरान मॉनसून

वर्षआगमनबारिश
201617 जूनसामान्य
201716 जून9.5 फीसदी कम
201825 जून28.2 फीसदी कम
201921 जून19.0 फीसदी कम
202013 जून15 फीसदी कम

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही