Search

 
 
 

29 जून तक रांची पहुंचेगा मानसून

 
Subham Kishor Ranchi: झारखंड के तीन जिलों चाईबासा, पाकुड़ और साहेबगंज में मानसून ने दस्तक दे दी है. लेकिन अब भी 21 जिलों में मानसून का इंतजार है. छह दिन की देरी के बाद 21 जून को मानसून झारखंड में प्रवेश कर चुका है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मानसून कि रफ़्तार थोड़ी धीमी हुई है. कई जिलों में बारिश कि संभावना के बावजूद बारिश नहीं हुई. रांची समेत बाकी 21 जिलों में मानसून पहुंचने में तीन से चार दिनों का समय लगने कि संभावना है. इस दौरान अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 ° C की गिरावट हो सकती है. 30 जून से पूरे झारखंड में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 30 जून और 1 जूलाई को पूरे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. वहीं गुरुवार को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं 29 जून को रांची समेत राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज किया गया. सबसे अधिक वर्षा 92.0 एमएम डुमरी में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.9 °C गढ़वा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.4 °C चाईबासा में दर्ज किया गया. शहर का तापमान रांची 34.2 25.0 जमशेदपुर 38.1 26.2 डाल्टेनगंज 39.8 28.1 बोकारो 36.8 27.5 चाईबासा 35.7 24.4 देवघर 38.3 27.1 गढ़वा 39.1 29.8 सरायकेला 40.1 26.5 गोड्डा 39 29.0 इसे भी पढ़ें - नीट">https://lagatar.in/neet-paper-leak-cbi-reaches-hazaribaghs-oasis-school-interrogation-of-the-principal-continues/">नीट

पेपर लीक : हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई, प्रिंसिपल से पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही