Search

 
 
 

स्वास्थ्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर 35 लाख से ज्यादा की चोरी

स्वास्थ्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 35 लख रुपए की संपत्ति को चोरी कर लिया है.
 

Ranchi : स्वास्थ्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 35 लख रुपए की संपत्ति को चोरी कर लिया है. यह घटना सोमवार को कांके में हुई है जहां स्वास्थ्यकर्मी अर्क राज के घर में दिनदहाड़े भीषण चोरी की घटना हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. 

 

पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, और चोरों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि स्वास्थ्यकर्मी के घर में कोई नहीं था, इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़ दिया और घर में रखे नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही