Search

 
 
 

हर दिन 5000 टन से अधिक अवैध कोयले की हो रही ढुलाई : बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयले की ढुलाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पश्चिम बंगाल के रानीगंज और झारखंड के धनबाद की अवैध खदानों से चोरी का कोयला जीटी रोड के रास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश की मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है. प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों के माध्यम से करीब 5000 टन से भी ज्यादा अवैध कोयले की ढुलाई हो रही है.
 

Ranchi :   नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयले की ढुलाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पश्चिम बंगाल के रानीगंज और झारखंड के धनबाद की अवैध खदानों से चोरी का कोयला जीटी रोड के रास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश की मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है. प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों के माध्यम से करीब 5000 टन से भी ज्यादा अवैध कोयले की ढुलाई हो रही है.

 

 

फर्जी चालान और डिस्को पेपर के सहारे चल रहा अवैध कारोबार

बाबूलाल ने कहा है कि फर्जी चालान और डिस्को पेपर के सहारे यह अवैध कारोबार चल रहा है, जिससे राज्य को हर महीने अरबों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है. पांडेय और सिंह गिरोह पुलिस व राज्य सरकार के संरक्षण में इस तस्करी को अंजाम दे रहे हैं.

 

इस संगठित तस्करी पर गिरिडीह के तत्कालीन एसपी दीपक शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कार्रवाई की थी. एक वर्ष में उन्होंने जीटी रोड पर 58 कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया था. लेकिन अवैध कारोबार में बाधा बने इस पुलिस अधिकारी का तबादला करा दिया गया. उनके स्थानांतरण के बाद से पुलिसिया कार्रवाई नगण्य हो गई. 

 

झारखंड पुलिस से कार्रवाई करने का अनुरोध 

नेता प्रतिपक्ष ने झारखंड पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और मामला केंद्रीय जांच एजेंसियों तक पहुंचा, तो इसमें शामिल माफिया, पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी और सत्ताधारी दल से जुड़े लोग इसे राजनीतिक साजिश बताकर बचने की कोशिश करेंगे, लेकिन तब ऐसी दलीलों का कोई असर नहीं पड़ेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही