Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 6.76 लाख निबंधित बेरोजगार, 2024 के चुनाव में बनेगा मुद्दा, देखें आंकड़े

  • 2024 के चुनाव में रोजगार और नियोजन नीति बनेगा बड़ा मुद्दा
  • 43 एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्टर्ड बेरोजगारों के आंकड़े चौंकाने वाले
Nitesh Ojha Ranchi: 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में रोजगार और नियोजन नीति झारखंड में बड़ा मुद्दा बनेगा. इस मामले पर विपक्ष अभी से ही राज्य सरकार को फेल बता रहा है. दूसरी तरफ इसे लेकर झारखंड में अगले कुछ दिन बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा. बेरोजगार युवाओं की बड़ी फौज राज्य सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे. युवाओं का झारखंड बंद का कार्यक्रम भी है. दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा भी हेमंत सरकार के खिलाफ आगामी 11 अप्रैल यानी मंगलवार को सचिवालय घेराव कर आंदोलन की शुरूआत करेगी. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bogie-derailment-of-barwadih-passenger-in-gomo-up-line-block/">धनबाद

: गोमो में बरवाडीह पैसेंजर की बोगी बेपटरी, अप लाइन ब्लॉक
इस बीच श्रम, नियोजन और प्रशिक्षण विभाग की ऑफिशियल https://rojgar.jharkhand.gov.in/">https://rojgar.jharkhand.gov.in/">https://rojgar.jharkhand.gov.in/

अंतर्गत 43 एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्टर्ड बेरोजगारों का आंकड़ा को देखें, तो चौकाने वाले तथ्य सामने आते हैं. आंकड़ो के मुताबिक, राज्य में बेरोजगारों की लंबी फौज खड़ी हो रही है. रजिस्टर्ड बेरोजगार उम्मीदवारों की संख्या करीब 9,96,032 है. इसमें से एक्टिव बेरोजगार 6,96,885 हैं. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस डेटा में पिछले तीन सालों में रोजगार मेले में दिए रोजगार को शामिल नहीं किया गया है. अगर पिछले तीन सालों (2020, 2021, 2022) तक रोजगार मेले में दिए रोजगारों की संख्या को घटा दें, तो यह आंकड़ा 6,76,885 बनता है. 

तीन सालों में रोजगार मेले से करीब 19,290 युवाओं को मिला रोजगार

बता दें कि विभाग में रजिस्टर्ड शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा समय-समय पर रोजगार मेला और भर्ती कैंप का आयोजन किया जाता है. इसके माध्यम से वित्तीय वर्ष 2019-20 में 13667, साल 2020-21 में 2504 और 2021-22 में 3119 (यानी तीन साल में 19,290) रजिस्टर्ड बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी उपलब्ध कायी गई है. इसे भी पढ़ें- सिब्बल">https://lagatar.in/sibal-attacks-pm-every-day-said-about-modis-dynastic-remarks-bjp-does-politics-of-convenience/">सिब्बल

हर दिन हो रहे पीएम पर हमलावर, मोदी की वंशवादी टिप्पणी को लेकर कहा, सुविधा की राजनीति करती है भाजपा

रिपोर्ट - 3.52 लाख पद अभी भी पूरी तरह से हैं खाली

विभाग में शामिल आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अभी रजिस्टर्ड बेरोजगार युवाओं की संख्या साढ़े छह लाख से ज्यादा है. इसमें गैर-तकनीक या सामान्य शिक्षा ले चुके बेरोजगारों की संख्या ज्यादा है. वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के विभिन्न विभागों में करीब 5.35 लाख स्वीकृत पद हैं. इसमें से सिर्फ 1.83 लाख पदों पर लोग काम कर रहे हैं. इस तरह से 3.52 लाख पद पूरी तरह से खाली पड़े हैं.

जेपीएससी केवल एक बार ही ले पाया है सिविल सेवा परीक्षा, जेपीएससी तो पूरी तरह से फेल

राज्य में रोजगार देने वाली दो प्रमुख संस्थाओं की स्थिति भी ठीक नहीं है. बात अगर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसएसी) की करें, तो यह पिछले साढ़े तीन सालों में केवल एक बार ही सिविल सेवा परीक्षा (सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा) ले पाया है. 11वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी अभी भी आस लगाए हुए हैं. वहीं, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) तो रोजगार देने में पूरी तरह से विफल साबित हुआ है. श्रम विभाग अंतर्गत राज्य में कार्यरत 43 एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज और इसमें रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या देखें
श्रम विभाग अंतर्गत राज्य में कार्यरत एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज में एक्टिव पुरूष बेरोजगारों की संख्या एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज में एक्टिव महिला बेरोजगारों की संख्या
सब-रीजनल एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, बोकारो स्टील सिटी –   19,385 8,135
स्पेशल एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज फॉर पीएच, बोकारो स्टील सिटी 294 46
एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, बीटीपीएस 4,104 2,219
एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, तेनुघाट 3,559 1,963
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, चतरा 9,685 3,500
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, देवघर 34,752 12,528
सब-रीजनल एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, धनबाद 24,986 40,482
एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, सिंदरी 5,748 953
एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, कुमारधुबी 4,795 2,509
स्पेशल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज फॉर एसटी एंड एससी, दुमका 3,725 2,914
सब-रीजनल एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, दुमका 8,718 3,373
यूनिवर्सिटी एम्प्लॉयमेंट एंड गाइडेंस ब्यूरो, दुमका 3,790 1,649
स्पेशल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज फॉर पीएच, जमशेदपुर 1,684 553
सब-रीजनल एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, जमशेदपुर 22,568 6,389
एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, घाटशिला 8,682 3,779
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, गढ़वा 29,029 13,641
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, गिरिडीह 36,882 12,093
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, गोड्डा 13,808 4,815
एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, ललमटिया 2,550 855
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, गुमला 10,223 9,754
सब-रीजनल एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, हजारीबाग 17,644 6,404
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, जामताड़ा 12,106 5,799
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, कोडरमा 12,228 4,823
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, लातेहार 7,814 4,792
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, लोहरदगा 9,207 8,760
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, पाकुड़ 6,867 3,021
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, डाल्टनगंज 37,100 15,240
सब-रीजनल एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, रांची 24,575
स्पेशल एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज फॉर पीएच, रांची 418 119
स्पेशल एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज फॉर महिला, रांची 18,111
एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज फॉर प्रोफेसर एंड एग्जीक्यूटिव, रांची 13,462 9,575
यूनिवर्सिटी एम्प्लॉयमेंट एंड गाइडेंस ब्यूरो, रांची 485 323
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, साहेबगंज 10,566 4,402
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, खरसावां 7,747 3,731
एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, चांडिल 9,341 4,126
एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, आदित्यपुर 2,115 1,041
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, सिमडेगा 2,395 2,231
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, चाईबासा 3,929 2,424
एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, चक्रधरपुर 2,878 2,134
एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, किलिबुरू 3,667 2,303
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, खूंटी 3,162 2,564
एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, तोरपा 1,073 928
डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट  एक्सचेंज, रामगढ़ 8,660 5,591
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही