Search

 
 
 

जमीन के धंधे में ठगी के शिकार अधिकांश लोग प्रदीप प्रसाद के खिलाफ मुकदमा करने के बाद पैरवी नहीं करते

Cases Against Pradeep Prasad : जमीन के मामले में पैसा वापस करने के लिए प्रदीप प्रसाद द्वारा दिये गये चेक बाउंस होने की शिकायतों की खोजबीन की गयी. इसमें चार ऐसे मामले पाये गये जिसमें चेक बाउंस होने की वजह से प्रदीप प्रसाद के खिलाफ कोर्ट में Negotiable Instruments Act की धारा 138 के तहत केस किया गया था. इसमें दिनेश चंद्र अग्रवाल बनाम प्रदीप प्रसाद (3250/2019), सुरेंद्र वर्मा बनाम प्रदीप प्रसाद (2111/2021,2115/2021) और ओम प्रकाश साव बनाम प्रदीप प्रसाद (2117/2021) शामिल हैं.
 
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद की फाइल फोटो

Ranchi (Cases against pradeep prasad ): हजारीबाग सदर के विधायक प्रदीप प्रसाद बहुत पहले से जमीन के धंधे में शामिल हैं. जमीन देने में असमर्थ होने या विवाद की स्थिति में वह अग्रिम को रूप में ली गयी राशि लौटाने के लिए चेक देते रहे हैं. लेकिन बैंक उनका चेक अस्वीकार कर देता है. यानी उनका चेक बाउंस हो जाता है.

 

पैसों की वापसी के लिए ठगी के शिकार लोग प्रदीप प्रसाद के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर करते हैं. लेकिन अधिकांश लोग अपने मुकदमे में पैरवी नहीं करते. इससे मुकदमे खारिज कर दिये जाते हैं. साथ ही न्यायालय द्वारा यह टिप्पणी भी की जाती है कि “न्याय उनकी मदद करता है जो सतर्क रहते हैं, ना कि उनकी जो अपने अधिकारों के प्रति सोए रहते हैं”.


जमीन के मामले में पैसा वापस करने के लिए प्रदीप प्रसाद द्वारा दिये गये चेक बाउंस होने की शिकायतों की खोजबीन की गयी. खोजबीन में चार ऐसे मामले पाये गये जिसमें चेक बाउंस होने की वजह से प्रदीप प्रसाद के खिलाफ कोर्ट में Negotiable Instruments Act की धारा 138 के तहत केस किया गया था. इसमें दिनेश चंद्र अग्रवाल बनाम प्रदीप प्रसाद (3250/2019), सुरेंद्र वर्मा बनाम प्रदीप प्रसाद (2111/2021,2115/2021) और ओम प्रकाश साव बनाम प्रदीप प्रसाद (2117/2021) शामिल हैं. 

 

इन चार मुकदमों में से सिर्फ दिनेश चंद्र अग्रवाल द्वारा दायर मुकदमा अभी तक चल रहा है. सुरेंद्र कुमार वर्मा और ओम प्रकाश साव द्वारा दायर तीनों मुकदमे खारिज हो चुके हैं. खारिज होने की वजह कोर्ट द्वारा बार-बार समय दिये जाने के बावजूद से मुकदमा करने वालों द्वारा दस्तावेज नहीं जमा करना है. मुकदमा करने के बाद कोर्ट में दस्तावेज पेश नहीं करना जांच का विषय हो सकता है.


दिनेश चंद्र अग्रवाल द्वारा दायर मुकदमे में पांच करोड़ की वसूली के लिए Negotiable Instruments Act के तहत केस किया गया था. प्रदीप प्रसाद ने कोर्ट में शपथ पत्र दायर कर पैसा देने का वायदा किया. न्यायालय ने इसके लिए चार महीने का समय दिया. लेकिन निर्धारित समय में प्रदीप प्रसाद ने पैसा नहीं दिया. अब यह मामला MP/MLA कोर्ट में विचाराधीन है. सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों, सांसदों के खिलाफ दायर मुकदमों की सुनवाई जल्द पूरा करने का आदेश दे रखा है.


सुरेंद्र कुमार वर्मा Negotiable Instruments Act के तहत दायर मुकदमा संख्या 2111/2021, 2115/2021 दोनों ही खारिज हो चुका है. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने मुकदमा संख्या में 2111/2021 में यह आरोप लगाया था कि प्रदीप प्रसाद ने मौजा चानो, थाना 177, थाना सदर, जिला हजारीबाग के खाता नंबर 12 के प्लॉट 92 सहित कुल नौ एकड़ रैयती जमीन को बेचने की बात कही थी. 


इसके बाद शिकायतकर्ता व अन्य खरीददार जमीन देखने गये. उस वक्त प्रदीप प्रसाद ने यह कहा कि जमीन पर किसी तरह का विवाद नहीं है. बातचीत के बाद सुरेंद्र प्रसाद व अन्य के साथ 7.75 लाख रुपये प्रति कट्ठा की दर से जमीन खरीदने पर सहमति बनी. 


इसके बाद शिकायकर्ता सहित अन्य खरीददारों और प्रदीप प्रसाद के बीच एक एकरारनामा हुआ. 500 रुपये के स्टंप पेपर पर Notary Public के यहां इससे संबंधित दस्तावेज बना. इस एकरारनामे के अनुसार शिकायतकर्ता व अन्य खरीददारों ने कुल एक करोड़ रुपये बतौर अग्रिम दिया. इसमें से 33 लाख रुपये एकरारनामा के समय दिया गया. बाकी 67 लाख पैसा अलग-अलग तिथियों पर दिया गया. 


लेकिन जब शिकायतकर्ता जमीन पर बाउंड्री करने गये तो कुछ लोगों ने जमीन पर अपना दावा पेश किया. इस बात के मद्देनजर शिकायतकर्ता व अन्य ने जमीन खरीदने से इनकार कर दिया.


इसके बाद प्रदीप प्रसाद ने खरीददारों द्वारा दिये गये एक करोड़ रुपये वापस करने का वायदा किया. इससे संबंधित दस्तावेज भी Notary Public के यहां तैयार किया गया. इसके बाद प्रदीप प्रसाद ने बैंक ऑफ बड़ोदा, हजारीबाग का एक चेक दिया. यह चेक अकाउंट नंबर 629201****30..8 से दिया गया. 10 लाख रुपये के इस चेक को शिकायतकर्ता ने अपने बैंक में जमा किया. 


लेकिन बैंक ने चेक अस्वीकार कर दिया. यानी प्रदीप प्रसाद का चेक बाउंस कर गया. इसके बाद प्रदीप प्रसाद को लीगल नोटिस दिया गया. संतोष प्रसाद ने जवाब नहीं मिलने के बाद प्रदीप प्रसाद के खिलाफ मुकदमा किया. शपथ पत्र भी दायर किया. लेकिन कुछ समय बाद से शिकायतकर्ता कोर्ट में ना तो खुद हाजिर हुए ना ही वकील के माध्यम से अपनी बात कही. 


न्यायालय द्वारा बार-बार मौका दिये जाने के बावजूद शिकायतकर्ता की ओर से दस्तावेज आदि जमा नहीं किया गया. इसके बाद 27 मार्च 2023 को न्यायालय ने सुरेंद्र कुमार द्वारा दायर मुकदमा खारिज कर दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही