Search

 
 
 

Latehar News: बरवाडीह में ब्राउन शुगर के साथ मां-बेटा गिरफ्तार, बाइक से निकले थे बेचने

जिले की बरवाडीह पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ मां-बेटा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया.
 
Latehar News

Latehar: जिले की बरवाडीह पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ मां-बेटा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल से बरवाडीह से ब्राउन शुगर लेकर थाना क्षेत्र के ही पोखरी-कुटमू क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है. 

Uploaded Image

सूचना पर एसडीपीओ वीरेंद्र राम के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने बरवाडीह-कुटमू मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस को देख कर एक बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक पाउच से छह ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. पुलिस ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया. 

इसे भी पढ़ें: 

आरोपियों की पहचान गोलू कुमार उर्फ ऋतिक कुमार (22 वर्ष) तथा चंचला देवी के रूप में की गयी है. दोनों रिश्ते में मां–बेटा हैं. पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल व बाइक जब्त किया है.  इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ वीरेंद्र राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, पुलिस पदाधिकारी राजन अधिकारी, निर्भय नारायण मिश्रा, आरक्षी चंद्रशेखर तिवारी, विनय मिंज शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही