Search

ट्रक की टक्कर से मां की मौत, बेटा-बहू गंभीर।। मृतक के आश्रित को मिली सहायता राशि

Barhi : बरही की खोड़ाहर पंचायत के कदवा में बुधवार को ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार से एक वृद्धा की मौत हो गई, वहीं दंपती घायल हो गए. जानकारी के अनुसार कदवा गांव के नरेश यादव अपनी पत्नी और मां के साथ बाइक से बरही के लिए निकले. इसी क्रम में जीटी रोड कदवा स्थित एक लाइन होटल से ट्रक निकल रहा था. ट्रक से बाइक की सीधी टक्कर हो गई. इस टक्कर में बाइक चालक सहित सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसमें नरेश यादव की वृद्ध मां को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं पति-पत्नी को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो वृद्धा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. अगर बाइक सवार हेलमेट पहने होते, तो जान बच सकती थी. इसे भी पढ़ें : 12">https://lagatar.in/after-working-for-12-years-the-grade-pay-of-public-servants-was-reduced-anger-erupted-penned-strike/">12

साल काम लेने के बाद घटा दिया जनसेवकों का ग्रेड पे, भड़का आक्रोश, किया कलमबंद हड़ताल

मृतक के आश्रित को सौंपा गया 2.75 लाख का चेक

[caption id="attachment_620443" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/barkattha-compansesion_991.jpg"

alt="मृतक के आश्रित को सौंपा गया 2.75 लाख का चेक" width="1280" height="717" /> मृतक के आश्रित को सौंपा गया 2.75 लाख का चेक[/caption]   बरकट्ठा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर सिक्स लेन चौड़ीकरण का निर्माण करवा रही राजकेशरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन डोमन साव की 10 दिन पूर्व सूर्यकुंड पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी. सड़क के किनारे कंपनी के ही वाहन से टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई थी. मृतक के आश्रित बसंती देवी को कंपनी की ओर से बुधवार को 2.75 लाख का चेक सहायता राशि के रूप में दी गई. कंपनी के पदाधिकारी कान्हू ने बताया कि जल्द ही वाहन बीमा एवं अन्य से भी आश्रित को मुआवजा दिया जाएगा. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य बरकट्ठा (दक्षिणी) प्रेरणा प्रिया, शिक्षक इंद्रजीत प्रसाद, समाजसेवी सीके पांडेय, संजय कुमार, कंपनी के पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/gangster-aman-sahu-wrote-a-letter-to-latehar-sp-from-dumka-jail-know-what-is-in-it/">दुमका

जेल से गैंगस्टर अमन साहू ने लातेहार एसपी को लिखा पत्र, जानिये क्या है इसमें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp