Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मातृशक्ति ही समाज व राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : वीणा कुमारी

  • सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

Ramgarh : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम बुधवार को  सीसीएल रजरप्पा के आफिसर्स क्लब स्थित कल्याण मंडपम में आयोजित किया गया.

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से उपस्थित कार्यक्रम की अध्यक्ष रामगढ़ महिला थाना प्रभारी वीणा कुमारी, सप्तशक्ति संगम विभाग संयोजिका पद्मावती सिंह, गायत्री कुमारी एवं पतरातु विद्यालय की संयोजिका सुमन सिन्हा के द्वारा संयुक्ता रूप से दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया.

 

मौके पर रामगढ़ महिला थाना प्रभारी वीणा कुमारी ने पूरे कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए इस कार्यक्रम को बड़ा ही सारगर्भित बताया, साथ ही मातृशक्ति को सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना का आधार मां को बतलाया.

 

उन्होंने मातृशक्ति को राष्ट्र की उन्नति का आधार बताया. वहीं, सप्तशक्ति संगम की विभाग संयोजिका पद्मावती सिंह ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण संबंध में भारतीय दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए कहा की यह सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम नहीं बल्कि सप्तशक्तियों का महायज्ञ है जहां हमारी सातो शक्तियां जागृत हो जाए ऐसा प्रयास करें. हमारे अंदर अथाह ऊर्जा है.

 

कुटुंब प्रबोधन के विषय पर मां की महिमा के विषय में बताते हुए पद्मावती जी ने कहा कि माताओं में सप्त गुण कीर्ति, श्री, धन, वाणी, स्मृति, धैर्य और क्षमा के साथ- साथ चलें तो वें अपने परिवार व समाज और देश का भी विकास करा सकती है.

 

विशिष्ट वक्ता सुमन सिन्हा ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा की वर्तमान का समय ऐसा है जहां महिलाएं हरेक क्षेत्र में स्वयं को प्रमाणित कर रहीं हैं. हम हमारे विवेक का उपयोग सकारात्मक रूप में करेंगे.

 

इससे पूर्व विद्यालय की संयोजिका ललिता गिरि ने कार्यक्रम की प्रस्तावना को रखते हुए कहा कि मातृशक्ति से ही समाज का विकास एवं कल्याण संभव है. भारतीय नारी समाज की प्रेरणा और राष्ट्र की आत्मा है.

 

समाज में परिवर्तन का कार्य अपने परिवार से शुरू करना है. इस दौरान कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी एवं प्रेरणादायी महिलाओं के संदेश वेशभूषा के साथ की प्रस्तुति हुई. यहां विशिष्ट माता को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के बहनों के द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किया गया.

 

अतिथियों का परिचय गायत्री कुमारी ने किया. जबकि आभार पूनम सिंह, संकल्प ममता कुमारी एवं मंच संचालन डॉ. गायत्री कुमारी ने किया. कार्यक्रम में रांची जिला के विभाग प्रमुख विवेक नयन पाण्डेय, सचिव चंद्रशेखर चौधरी एवं विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद सहित सभी दीदीजी एवं आचार्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही