Search

 
 
 

Jamshedpur News: बेटे की तलाश में SSP कार्यालय पहुंची मां, जबरन शादी कराने का लगाया आरोप

पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह की रहने वाली एक महिला अपने 18 वर्षीय बेटे की बरामदगी के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है. गुरुवार को पीड़ित मां जानकी भूमिज ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर बेटे को सुरक्षित वापस लाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह की रहने वाली एक महिला अपने 18 वर्षीय बेटे की बरामदगी के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है. गुरुवार को पीड़ित मां जानकी भूमिज ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर बेटे को सुरक्षित वापस लाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

Uploaded Image

महिला ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले गांव में सामाजिक बैठक होने की बात कहकर उनके बेटे सहजीत भूमिज को बुलाया गया था. इसके बाद एक युवती सिमरन सरदार और उसके परिजन सहजीत को अपने साथ ले गए. तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकी भूमिज का आरोप है कि युवती पक्ष के लोग उनके बेटे की जबरन शादी कराने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना है कि उनका बेटा अभी 18 साल का है और वे इस शादी के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने बताया कि युवती की उम्र करीब 21 वर्ष है.

 

पीड़ित मां ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी बागबेड़ा थाना को देने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला. उनका कहना है कि युवती पक्ष के कुछ लोगों का इलाके में अवैध शराब कारोबार से संबंध है, जिसके कारण पुलिस कार्रवाई में देरी हो रही है.

 

महिला ने एसएसपी से मांग की है कि उनके बेटे की जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित घर वापस लाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.

 

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही