Search

 
 
 

Motihari News : ऑटो व पिकअप की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

Motihari : बिहार के मोतिहारी के एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई व कई लोग घायल हो गए. ताजा मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है, जहां छपवा-बेतिया रोड पर ऑटो और पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई.
 

Motihari : बिहार के मोतिहारी के एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई व कई लोग घायल हो गए. ताजा मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है, जहां छपवा-बेतिया रोड पर ऑटो और पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार कुछ छपवा से आर रहे थे तभी बेतिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला.


घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना पुलिस को दई गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायलों को इलाज किया जा रहा है. 

 

मृतकों में रुबिना खातून (30), आयसा खातून (22), जयद खान (7) और भैरों साह शामिल है. वहीं, घायलों में चांद खान, शंकर कुमार शर्मा,रिफत प्रवीण,मनत प्रवीण को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है.

 

परिजनों की सूचना दे दी गई है. सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही