Search

 
 
 

Motihari News: 300 रुपये में फर्जी आधार कार्ड बनाने का गोरखधंधा, दो गिरफ्तार

मोतिहारी के आदापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर कैफे में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को कैफे में फर्जी आधार कार्ड बनाने की गुप्त सूचना मिली थी.
 

Motihari: मोतिहारी के आदापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर कैफे में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को कैफे में फर्जी आधार कार्ड बनाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर पुलिस ने साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकानों में छापेमारी की गई.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के मुताबिक, पहली कार्रवाई बिशनपुरवा गांव स्थित चौरसिया ऑनलाइन दुकान में की गई. यहां छापेमारी के दौरान राम विनय चौरसिया को गिरफ्तार किया. आरोप है कि वह एक एप्लीकेशन औ डी-प्रिंट पोर्टल की मदद से भारतीय और नेपाली नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था.

 

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम ऑनलाइन करते थे. मात्र 300 रुपये में इनके द्वारा नकली आधार कार्ड बनाया जा रहा था.  

 

पुलिस ने इसके बाद आदापुर बाजार स्थित एक कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी की. यहां पर भी फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों जगहों से कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य उपकरण जब्त कर लिए गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही