Search

 
 
 

मेदिनीनगर जोड़ हाईवे पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोड़ हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में कांदु मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद जोड़ हाईवे स्थित पुलिस चौकी के जवानों ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया.
 

Medininagar : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोड़ हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में कांदु मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद जोड़ हाईवे स्थित पुलिस चौकी के जवानों ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया.

 

घायल की पहचान कांदु मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामचंद्र शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र अनुज शर्मा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह  आज शुक्रवार सुबह जोड़ से सिक्की की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जोड़ हाईवे पर उनका अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही जोड़ पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनुज शर्मा को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस प्रकार पोखराहा में हाईवे की बनावट और भारी वाहनों के दबाव के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, ठीक उसी तरह की स्थिति जोड़ में भी है.

 

दोनों स्थानों पर लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास या पर्याप्त क्रॉसिंग की व्यवस्था नहीं है. इसके बावजूद हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों का परिचालन लगातार जारी है.  बताते चलें कि बीते 15 दिनों में तीन मौतें हो चुकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही