Search

 
 
 

गिद्दी सी वासरी के पास अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आये मोटरसाइकिल सवार की मौत

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार युवक अपने काम से लौट रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहा एक हाईवा अनियंत्रित हो गया और मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया
 

Ramgarh  : रामगढ़ स्थित गिद्दी सी वासरी में एक अनियंत्रित हाईवा (नंबर JH02BQ5854) ने एक मोटरसाइकिल (JH24E9328) को अपनी चपेट में ले लिया.  जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

 

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार युवक अपने काम से लौट रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहा एक हाईवा अनियंत्रित हो गया और मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया और सड़क के किनारे गड्ढे में फंस गया.

Uploaded Image

मोटरसाइकिल सवार हाईवा के नीचे फंसा रह गया, जिससे उसकी मौत वहीं हो गयी. घटना के बाद हाईवा का चालक वहां से फरार हो गया.

 

स्थानीय  लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर युवक ती शव और हाईवा को गड्ढे से निकालने का कार्य में जुट गई है.

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही