Hazaribagh News: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय शोकाकुल है. रविवार की सुबह खबर मिलने के बाद से ही सभी लोग स्तब्ध हैं.
इसे भी पढ़ें:
मंत्रिमंडल सचिवालय तथा निगरानी विभाग, झारखंड सरकार के पत्रांक 2012-988 दिनांक 06.09.2026 के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय ने अधिसूचना संख्या 1938 दिनांक 06.09.2026 द्वारा अत्यंत दुख के साथ विश्वविद्यालय मुख्यालय, स्नातकोत्तर विभाग, स्ववित्तपोषित विभाग, अंगीभूत तथा संबद्ध महाविद्यालयों में सोमवार 7 सितंबर को अवकाश की घोषणा की है.
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि उक्त अवधि में उन भवनों में जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किए जाएंगे.
दिनांक 7 सितंबर को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है. इन परीक्षाओं की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी.
विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर के साथ शोक संदेश का श्रद्धांजलि पट्ट लगाया गया है. इसमें लिखा गया है कि मंत्री जी का निधन अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है. विश्वविद्यालय परिवार उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त राज्यवासियों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

