Search

मझगांव में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन

Chaibasa (Shambhu Kumar): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पूरे राज्य में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है. जिससे एक छत के नीचे ग्रामीणों को सभी सुविधा मिल सके. यह बातें पश्चिमी सिंहभूम जिला के मझगांव में प्रखंड सह अंचल कार्यालय नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहीं.
 
उन्होंने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नवनिर्मित भवन में विकास का काम तेजी के साथ होगा. नये भवन से विकास का द्वार खुलेगा और पूरे प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी. 

उद्घाटन समारोह को संबंधित करते हुए मझगांव के विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि मझगांव प्रखंड कार्यालय का भवन काफी जर्जर स्थिति में था, कभी भी दुर्घटना हो सकती थी. चुनाव से पहले इसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया. 

इस दौरान मझगांव अस्पताल भवन का भी भूमि पूजन नारियल फोड़ कर किया गया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पूनम जराई, लंकेश्वर तामसोई, कुमारडूंगी जिला परिषद सदस्य शशि भूषण पाट पिंगुवा, प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, उप प्रमुख शबनम परवीन,प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की, अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलको, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष दिलबर हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा गोकुल पोलाई, मोहम्मद मुजाहिद अहमद समेत अन्य उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही