Search

 
 
 

सांसद ढुल्लू महतो का ऐलान, धनबाद एयरपोर्ट को लेकर होगी अब आर-पार की लड़ाई

कोयलांचल धनबाद के लिए वर्षों से लंबित एयरपोर्ट की मांग अब एक बड़े जन-आंदोलन में तब्दील होने जा रही है. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. एयरपोर्ट की मांग को मजबूती देने के लिए सांसद के नेतृत्व में कल (शुक्रवार) को एक विशाल रैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
 
  • 24 को सड़कों पर उतरेगी जनता

Dhanbad : कोयलांचल धनबाद के लिए वर्षों से लंबित एयरपोर्ट की मांग अब एक बड़े जन-आंदोलन में तब्दील होने जा रही है. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. एयरपोर्ट की मांग को मजबूती देने के लिए सांसद के नेतृत्व में कल (शुक्रवार) को एक विशाल रैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा. 

 

यह रैली गोल्फ ग्राउंड से शुरू होकर रंधीर वर्मा चौक तक जाएगी. उक्त जानकारी धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि धनबाद की जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से एयरपोर्ट की मांग की जा रही है लेकिन राज्य सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है.

 

सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण के कार्यों में देरी कर रही है. उन्होंने कहा सरकार धनबाद के विकास और यहां की जनता की सुविधा के प्रति गंभीर नहीं है. भाजपा के विधायक और सांसद की निरंतर मांग के बावजूद अब तक कोई ठोस धरातलीय कार्य नहीं किया गया है.

 

प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद की आम जनता से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल हों. उन्होंने कहा कि अब यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि धनबाद के विकास और भविष्य की है. अब समय आ गया है कि हम अपनी ताकत दिखाएं ताकि सरकार को इस मांग को मानने के लिए मजबूर होना पड़े.

 

इस प्रदर्शन को लेकर धनबाद के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. भाजपा ने इसे आर-पार की लड़ाई घोषित कर दिया है जिससे यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में एयरपोर्ट का मुद्दा और अधिक गरमाने वाला है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही