Search

 
 
 

सांसद गीता कोड़ा ने कोल्हान में हेवी व्हीकल ड्राईवर ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मांग की

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने गुरूवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंच साझा किया. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कोल्हान क्षेत्र में सड़क एवं ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया. साथ ही मंच से कई मांगे भी रखी. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कोल्हान प्रमंडल में भारी मोटर वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र खोलने के अलावे जामदा एवं मनोहरपुर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-development-committee-demands-construction-of-jp-garden-main-road-demand-letter-submitted-to-dc/">आदित्यपुर

विकास समिति ने की जेपी उद्यान मुख्य सड़क निर्माण की मांग, डीसी को सौंपा मांगपत्र

संतुलित भाषण की हुई सराहना

मंच से सांसद गीता कोड़ा ने संक्षिप्त एवं संतुलित भाषण दिया. जिसका दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने सराहना की. ज्ञात हो कि झारखंड के धनबाद में भारी वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र होने के कारण लोगों को वहां ट्रेनिंग लेने जाना पड़ता है. साथ ही लाइसेंस के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती है. दूसरी ओर झारखंड इंटक के प्रदेश सचिव व सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे ने भारी मोटर वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र का मामला केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाने पर आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-registration-of-commercial-vehicles-running-on-national-permit-should-be-valid-in-every-state-association/">जमशेदपुर

: नेशनल परमिट पर चल रही कमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हर राज्य में हो मान्य- एसोसिएशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही