Search

 
 
 

सांसद जयंत सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की टिफिन पर चर्चा

 
जनता कह रही, मोदी जी हैं तो मुमकिन : जयंत सिन्हा Hazaribagh : हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी स्थाई संसदीय समिति जयंत सिन्हा ने रविवार रात डेमोटांड़ स्थित अपने आवास पर हजारीबाग और रामगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा की. इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. इस अवसर पर विभिन्न संगठनात्मक व विकास कार्यों पर संवाद हुआ. जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के ऐतिहासिक नौ वर्ष पूरे हो गए हैं. इसके उपलक्ष्य में भाजपा ने देश भर में अभियान चलाया. इस अभियान के तहत हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया. विकास तीर्थ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मीट, लाभार्थी सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर भोजन व परिचर्चा, डोर टू डोर जनसंपर्क, विशाल जनसभा, योग दिवस, संयुक्त मोर्चा सम्मलेन व व्यापारी सम्मलेन समेत विभिन्न कार्यक्रम क्षेत्र भर में आयोजित किए गए. उन्होंने कहा कि हजारीबाग व रामगढ़ में कई दिनों तक डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया गया. भाजपा के चलाए गए कार्यक्रम के तहत उन्होंने क्षेत्रवासियों से 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाई और उन्हें जनसंपर्क से जनसमर्थन अभियान का हिस्सा बनाया. जयंत सिन्हा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री की जो लोकप्रियता है, उसे देश में कोई भी हिला नहीं सकता है. उनके नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है. केंद्र व झारखंड में 2024 में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है. इसे भी पढ़ें : किस">https://lagatar.in/which-plate-is-babulal-talking-about/">किस

थाली की बात कर रहे हैं बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही