Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेलगांव में 17 से 19 फरवरी तक सांसद खेल महोत्सव, 2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

  • खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई बैठक
Ranchi: राजधानी के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 17 से 19 फरवरी तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 2000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर रांची सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में ओलंपिक एसोसिएशन के साथ बैठक हुई. बैठक में महोत्सव के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई. यह निर्णय लिया गया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़, सिल्ली क्षेत्रों के खिलाड़ियों को इस महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. संबंधित क्षेत्रों के विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जाएगा. इसके साथ ही अधिक से अधिक सुदूरवर्ती क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग लें, इसके लिए व्यापक रूप से इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाना है. खेल महोत्सव में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वुशू, कबड्डी, योगासन व बैडमिंटन जैसे खेलों को स्थान दिया गया है. इन खेलों के आयोजन की सारी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई.

खिलाड़ियों को नया मंच देने का प्रयास

बैठक के बाद सांसद सेठ ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव खिलाड़ियों को नया मंच देने, उनका उत्साहवर्धन करने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने का एक माध्यम है. विश्वास है कि इस महोत्सव से निखर कर बड़ी संख्या में खिलाड़ी देश और विदेश में अपनी प्रतिभाओं का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे. सांसद ने बताया कि खेल महोत्सव की तैयारियों व इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई हैं. लक्ष्य है कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से भी अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी, जो 5 फरवरी तक चलेगी. इस दौरान बहुत जल्द विभिन्न खेलों से जुड़े लोगों का संपर्क सूत्र भी जारी किया जाएगा.

खिलाड़ियों के रहने, उनके भोजन की व्यवस्था समिति करेगी

सांसद ने कहा कि 3 दिनों तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में सभी खिलाड़ियों के रहने, उनके भोजन की व्यवस्था भी समिति के द्वारा की जाएगी. बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद और महोत्सव के संयोजक अजय मारू, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप वर्मा, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के मधुकांत पाठक, शिवेंद्र कुमार दुबे, चंचल भट्टाचार्य, श्रीदेव सिंह और रमेंद्र कुमार मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-education-secretary-will-inspect-indira-gandhi-school-on-january-11/">हजारीबाग

: शिक्षा सचिव 11 जनवरी को इंदिरा गांधी बालिका आवासीय स्कूल का करेंगे निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही