Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

MP : जिंदगी से जंग हार गयी ढाई साल की सृष्टि, 50 घंटे की जद्दोजहद के बाद भी नहीं बचा सकी रेस्क्यू टीम

Sehore : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 6 जून मंगलवार को 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि को 50 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बचाया जा सका. लाख कोशिशों के बाद भी ढाई साल की बच्ची अपनी जिंदगी से जंग हार गयी. राजस्थान और दिल्ली से आयी रोबोटिक टीम ने सृष्टि को बोरवेल से बाहर तो निकाला. लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया. सृष्टि की मौत से पूरा माहौल गमगीन हो गया है. (पढ़ें, वित्त">https://lagatar.in/finance-minister-nirmala-sitharamans-daughter-tied-the-knot-ceremony-held-with-simplicity/">वित्त

मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी शादी के बंधन में बंधी, सादगी के साथ हुआ समारोह)

खेलते-खेलते गड्ढे में जा गिरी बच्ची

बता दें कि सीहोर जिले के मुंगावली गांव निवासी राहुल कुशवाहा की बच्ची सृष्टि घर के पास खेल रही थी. घर के पास ही दूसरे का खेत है. उसमें 300 फीट गहरा बोरवेल खुला पड़ा था. उसके ऊपर बस एक तगाड़ी रखी थी. सृष्टि खेलते-खेलते उसमें बैठ गयी और अंदर जा गिरी. आस-पास के लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन उससे पहले वह बोरवेल में जा गिरी. बच्ची को बचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के जवान 42 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे थे. लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी. जिसके बाद राजस्थान और दिल्ली से रोबोटिक टीम को बुलाया गया था. रोबोटिक टीम ने बच्ची को बाहर तो निकाल लिया. लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-college-principal-murdered-after-kidnapping-police-engaged-in-investigation/">गोड्डा

: कॉलेज के प्रिंसिपल की अपहरण के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही