Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद चंद्रप्रकाश और सुनीता चौधरी बोली- सिर्फ दिखावे का बजट

Ramgarh : झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को 116418 करोड़ का बजट पेश किया गया. सत्ता पक्ष ने बजट को संतुलित और दूरगामी बताया. वहीं विपक्ष ने बजट को झूठ का पुलिंदा बताया. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और रामगढ़ की नवनिर्वाचित विधायक सुनीता चौधरी ने भी बजट को झूठ का पुलिंदा बताया है. चंद्रप्रकाश ने कहा कि बजट में बुनियादी सवालों पर ध्यान नहीं दिया गया, उसे साइडलाइन कर दिया गया है. आम लोगों, गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है. सरकार ने बजट के नाम पर बस खानापूर्ति कर दी. उन्होंने कहा कि सरकार मुद्दे उठाकर केवल माहौल बनाने में जुटी है. बुनियादी सुविधाओं जैसे- स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस नहीं किया गया. आंकड़ों को सजाकर सरकार ने भारी-भरकम बजट पेश किया है. वहीं सुनीता चौधरी ने कहा कि सरकार ने दिखावे का बजट पेश किया है, आमलोगों के लिए इसमें कुछ नहीं है. उम्मीद लगाना ही बेकार है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-recovers-rs-3-crore-belonging-to-suspended-ias-pooja-singhal-from-izhar-ansaris-hideout-in-hazaribagh/">BREAKING

: ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकाने से निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ बरामद किए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही