Search

 
 
 

पलामू: चतरा सांसद की पत्नी मृतक के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

 
Panki (Palamu): चतरा लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण सिंह की पत्नी जयवंती सिंह रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मृतक सोनू कुमार के परिजनों से मुलाकात कर घटना का जायजा ली. साथ ही कहा कि पांकी पुलिस इस मामले को अविलंब जांच पड़ताल कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करें. परिजनों का आरोप है कि सोनू की हत्या की गई. वह इस मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं एक दूसरी ओर जयवंती ने पांकी के कोनवाई निवासी बृज सिंह के पुत्र संगम सिंह की विगत दिनों रांची में सडक़ हादसे में मौत होने की घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया और आर्थिक मदद की. मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन सिंह और रीना शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें - लातेहार:">https://lagatar.in/one-arrested-with-opium/">लातेहार:

साढ़े पांच किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही