Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा है मुहर्रम : दीपक

Advertisement
Advertisement
Medininagar : हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 शहीदों की शहादत में मुहर्रम की दसवीं तारीख को मनाया जाने वाले मातम का दृश्य पलामू में देखने को मिला. उनकी याद में ताजिया जुलूस निकाला गया. सदर प्रखंड के चियांकी, सुआ, कौड़िया समेत दर्जनों जुलूस में झामुमो नेता दीपक तिवारी एवं सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. जहां उन्हें पगड़ीपोशी कर सम्मानित किया गया. मौके पर सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन साहब की शहादत से बुराई को मिटाने और अच्छाई को अपनाने की प्रेरणा मिलती है. हम सभी को मिलजुलकर एक-दूसरे का पर्व-त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए. शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पलामू पुलिस मुस्तैद है.

पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस दौरान झामुमो नेता सह पलामू के सेवादार दीपक तिवारी ने बताया कि हुसैन साहब का कत्ल करने के बाद भी यजीद का अंत होना उनकी शहादत के मर्म को दर्शाता है. हजरत इमाम हुसैन साहब एवं उनके 72 शहीदों की शहादत जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है. जिनकी याद में संकल्प लेने का दिन है कि बुराई कितनी भी मजबूती से पैर पसारे अच्छाई का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. मौके पर जिप सदस्य बासो देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह, मुखिया बिंको उरांव, बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, जेनरल अध्यक्ष टाइगर कुमार, पूर्व पंसस पिंटू तिवारी, पंसस छोटन राम, उमेश उरांव, पूर्व चियांकी सदर परवेज अख्तर, ललन तिवारी, राजेंद्र पांडेय, सैयद अंसारी, अब्दुल अली हसन, आजम अंसारी, जेहरु निशा झामुमो युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मिकू तिवारी, मेनहाज आलम समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/firecracker-factory-blast-in-tamil-nadu-8-dead-many-seriously/">तमिलनाडु

में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत, कई गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही