Search

 
 
 

Jamtara News: मुहर्रम सिर्फ मातम नहीं, उसूलों की राह पर चलने की प्रेरणा है- इरफान अंसारी

जिले के नारायणपुर में मुहर्रम के मौके पर निकाले गए ताजिया जुलूस में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक लाठी खेल में भी हिस्सा लिया और लोगों के साथ हाथ मिलाकर तथा गले लगकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया.
 

Jamtara: जिले के नारायणपुर में मुहर्रम के मौके पर निकाले गए ताजिया जुलूस में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक लाठी खेल में भी हिस्सा लिया और लोगों के साथ हाथ मिलाकर तथा गले लगकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

ताजिया जुलूस में मंत्री के शामिल होने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने विभिन्न अखाड़ों के युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए मुहर्रम की परंपराओं और अनुशासन की सराहना की.

 

इस अवसर पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि "मुहर्रम सिर्फ मातम का पर्व नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, त्याग और उसूलों की राह पर चलने की प्रेरणा देने वाला अवसर है. हजरत इमाम हुसैन की शहादत हमें अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने और मानवता की रक्षा का संदेश देती है.

 

उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा, सौहार्द और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर रहने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की गंगा-जमुनी तहजीब इसकी सबसे बड़ी पहचान है.

 

मुहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम का माहौल शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही