Search

 
 
 

मुकेश अंबानी ने आईसीटी  मुंबई को 151 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की

मुकेश अंबानी ने याद किया कि किस तरह से यूडीसीटी में प्रोफेसर शर्मा द्वारा दिये गये पहले व्याख्यान ने उन्हें प्रेरित किया और बाद में कैसे प्रोफेसर शर्मा ने भारत के आर्थिक सुधारों के शांत वास्तुकार की भूमिका निभाई.
 

 Mumbai : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुकेश अंबानी द्वारा अपने  अपने शिक्षण संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी(आईसीटी),  मुंबई को बिना शर्त 151 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा किये जाने की खबर है. अंबानी ने 1970 के दशक में आईसीटी से स्नातक किया था.

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी शुक्रवार को आईसीटी में (पूर्व में यह विश्वविद्यालय रासायनिक प्रौद्योगिकी विभाग या यूडीसीटी के नाम से जाना जाता था) तीन घंटे से अधिक समय बिताया. वह कल शुक्रवार को प्रोफेसर एमएम शर्मा की जीवनी डिवाइन साइंटिस्ट के प्रकाशन समारोह में शामिल होने आये थे.  

 

इस अवसर पर मुकेश अंबानी ने याद किया कि किस तरह से यूडीसीटी में प्रोफेसर शर्मा द्वारा दिये गये पहले व्याख्यान ने उन्हें प्रेरित किया और बाद में कैसे प्रोफेसर शर्मा ने भारत के आर्थिक सुधारों के शांत वास्तुकार की भूमिका निभाई. प्रोफेसर शर्मा ने नीति निर्माताओं को सलाह दी कि भारत की वृद्धि का एकमात्र तरीका भारतीय उद्योग को लाइसेंस-परमिट राज से मुक्त करना है.

 

अंबानी ने कहा, इससे भारतीय कंपनियों को पैमाने बनाने, आयात पर निर्भरता कम करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा  अंबानी ने अपने भाषण में उन्हें राष्ट्र गुरु बताया.  गुरु दक्षिणा की बात करते हुए मुकेश अंबानी ने शर्मा के निर्देशानुसार आईसीटी को 151 करोड़ रुपये बिना शर्त देने की घोषणा की. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही