Search

मुंबई : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार आज से, कार्यक्रम रोकने की मांग, शिकायत दर्ज, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

MumbaI : महाराष्ट्र में एक बार फिर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर हलचल है. कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आज शनिवार को मीरा-रोड में आगमन हो रहा है. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की ओर से किया गया है. भाजपा विधायक गीता जैन, जिलाध्यक्ष रवि व्यास, कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल की ओर से शनिवार और रविवार को प्रवचन कार्यक्रम आय़ोजित किया गया है. लगभग 7 एकड़ मैदान में इसकी तैयारी की गयी है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पाटोले ने  धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का विरोध करते हुए भाजपा पर हमला किया है.  नाना पटोले ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर 18-19 मार्च को मुंबई में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने को कहा है. उन्होंने लिखा  कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है. अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं है इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-youtuber-manish-kashyap-surrendered-in-the-police-station-the-police-had-gone-to-attach-the-house-in-the-morning/">बिहार

: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थाने में किया सरेंडर, सुबह घर की कुर्की करने गयी थी पुलिस

कांग्रेस  तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है :  भाजपा

मीरा-भाईंदर मनसे नेता संदीप राणे ने भी इस कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है. इस क्रम में महाराष्ट्र राज्य अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रम को रोकने के लिए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा जिलाध्यक्ष रवि व्यास ने नाना पटोले के बयान पर कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिन्दू विरोधी रही है. वह तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है. इसे भी पढ़ें :  अमित">https://lagatar.in/amit-shah-opened-his-mouth-in-adani-case-said-if-he-has-done-wrong-he-will-not-be-spared/">अमित

शाह ने अडानी मामले में मुंह खोला, कहा, गलत किया है तो बख्शे नहीं जायेंगे, जांच एजेंसियां निष्पक्ष काम कर रही हैं

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जादू टोना करते हैं

अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के श्याम मानव ने मीरापुर थाना पुलिस को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जादू टोना करते हैं और मंत्र पढ़ कर बीमारी ठीक करने का दावा करते हैं. यह सबकुछ अंध विश्वास को बढ़ावा देने वाला है. इस क्रम में उन्होंने बागेश्वर महाराज को चुनौती देते हुए कहा है कि वे यदि 10 लोगों के बारे में सही जवाब देते हैं तो उन्हें समिति 30 लाख रुपये देगी. उन्होंने मीरापुर थाना पुलिस से अपील की है कि बागेश्वर महाराज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को रोक दिया जाये.

कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाये : अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति 

समिति ने पुलिस को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि महाराष्ट्र में ड्रग्स एंड मजिक रेमेडीज एक्ट 2013 कानून लागू है. ऐसे में किसी व्यक्ति को किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाने पर पूर्णत: रोक है. बावजूद इसके यदि कोई व्यक्ति ऐसा कार्यक्रम करता है तो उसे प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. जान लें कि इससे पहले भी समिति द्वारा बागेश्वर महाराज के खिलाफ शिकायत की गयी थी. उसमें भी इसी तरह के आरोप लगाये गये थे, हालांकि पुलिस ने आरोप की जांच कर इसे गलत पाया था शिकायत खारिज कर दी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp