Search

 
 
 

Mumbai News : वन्य जीवों और पक्षियों की तस्करी के आरोप में 6 गिरफ्तार

Ranchi : सीबीआई मुंबई ने वन्य जीवों और पक्षियों की तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 53 जंगली जानवरों और पक्षियों को रेस्क्यू किया है. रेस्क्यू किये गये वन्य जीवों और पक्षियों को मुंबई और कोलकाता वन विभाग के हवाले कर दिया गया है. तस्करों के पास से बरामद किये गये वन्य जीवों और पक्षियों को वाईल्ड लाईफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत संरक्षित है.
 

Mumbai : सीबीआई मुंबई ने वन्य जीवों और पक्षियों की तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 53 जंगली जानवरों और पक्षियों को रेस्क्यू किया है. रेस्क्यू किये गये वन्य जीवों और पक्षियों को मुंबई और कोलकाता वन विभाग के हवाले कर दिया गया है. तस्करों के पास से बरामद किये गये वन्य जीवों और पक्षियों को वाईल्ड लाईफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत संरक्षित है.

इसे भी पढ़ें...

 

सीबीआई मुंबई ने कोलकाता वाईल्ड लाईफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से छापेमारी कर इन वन्य जीवों और पक्षियों को बरामद किया है. तस्करों द्वारा इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों से लाया गया था. वन्य जीवों की तस्करी के आरोप में सीबीआई ने 7 और 8 जुलाई को दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद आज तस्करों के मुंबई और कोलकाता स्थित ठिकानों पर छापा मार कर वन्य जीवों को बरामद किया और तस्करों को गिरफ्तार किया.

 

तीन तस्करों को मुंबई और तीन को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची में नोमान खान (मुंबई), मोहम्मद फारूक (मुंबई), इंशा शकील (मुंबई), सैकट विश्वास (कोलकाता), मिथून मंजल (कोलकाता) और अर्जुन मंडल (कोलकाता) का नाम शामिल है. गिरफ्तार किये गये तस्करों के पास से बरामद वन्य जीवों और पक्षियों में 15 Slow Loris, 2 Binturong, 28 Star Tortoises, 6 Egyptian Vultures और 2 Shikra birds शामिल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही