Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई पुलिस को पाकिस्तान के वॉट्सऐप नंबर से मिली धमकी, फिर 26/11 जैसा आतंकी हमला करेंगे…

Advertisement
Advertisement
Mumbai : मुंबई पर दोबारा 26 नवंबर 2008 जैसा आतंकी हमला किया जायेगा. मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिले एक धमकी भरे मैसेज से हड़कंप मच गया है. जान लें कि पाकिस्तान के वॉट्सऐप नंबर (Pakistan Whatsapp Number Threat) से धमकी भरा मैसेज आया है. इस फोन कॉल के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट है. जांच शुरू कर दी गयी है. इस एंगल पर भी जांच की जा रही है कि क्या सच में यह किसी आतंकी संगठन द्वारा दी गयी धमकी है या फिर किसी व्यक्ति की शरारत हो? जानकारी के अनुसार कई बार मुंबई पुलिस को ऐसे हॉक्स कॉल आते रहे हैं. हालांकि पुलिस हर कॉल को संजीदगी से लेती है. इसे भी पढ़ें : वैष्णो">https://lagatar.in/vaishno-devi-yatra-resumed-was-banned-due-to-heavy-rains/">वैष्णो

देवी यात्रा फिर से शुरू, भारी बारिश होने के कारण लगाई गयी थी रोक

गणेशोत्सव को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर 

गणेशोत्सव को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है.मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को धमकी देने वाले ने वॉट्सऐप नंबर पर लिखा कि 26/11 जैसा हमला किया जायेगा. मैसेज में यह भी कहा गया है कि अगर उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वह भारत के बाहर का दिखायेगा, लेकिन धमाका मुंबई में होगा. हमारे 6 लोग हैं जो भारत में धमाका करेंगे. मुंबई पुलिस के साथ दूसरी सुरक्षा एजेंसियों भी जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें : Dolo-650">https://lagatar.in/there-is-no-fir-registered-on-dolo-650-the-companys-clarification-on-the-allegation-of-giving-gifts-of-1000-crores-to-doctors/">Dolo-650

पर कोई FIR दर्ज नहीं है, डॉक्टरों को 1000 करोड़ के गिफ्ट देने के आरोप पर कंपनी की सफाई

संदिग्ध नाव में तीन एके-47 राइफल मिली

गुरुवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अरब सागर से एक संदिग्ध नाव में तीन एके-47 राइफलें मिली थी. पुलिस के अनुसार समुंदर में दो संदिग्ध बोट थी. एक नाव में एके-47 राइफल और विस्फोटक बरामद, जबकि दूसरी नाव में कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे. एके-47 और संदिग्ध नाव मिलने की वजह से पुलिस ने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. हालांकि छानबीन में सामने आया कि यह नाव किसी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है. जो दो टुकड़े हो जाने की वजह से हाइटाइड में बहकर रायगढ़ आ पहुंची थी. याद करें कि 2008 में 26 नवंबर की शाम पाकिस्तान से आतंकी आमिर अजमल कसाब समेत 10 टेररिस्ट समंदर के रास्ते ही मुंबई आये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही