Search

 
 
 

भीड़ में फंसे मुनव्वर फारूकी, इफ्तार पार्टी से सिक्योरिटी ने निकाला

स्टैंडअप कॉमेडियन से अभिनेता बने मुनव्वर फारूकी की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है. हाल ही में उन्हें एक इफ्तार इवेंट में भारी भीड़ ने घेर लिया, जिसमें वह काफी परेशान नजर आए.
 

Lagatar desk : स्टैंडअप कॉमेडियन से अभिनेता बने मुनव्वर फारूकी की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है. हाल ही में उन्हें एक इफ्तार इवेंट में भारी भीड़ ने घेर लिया, जिसमें वह काफी परेशान नजर आए.

 

वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मुनव्वर फारूकी को फैंस के बीच धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है. लोग उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए बेकाबू हो गए थे. मुनव्वर बार-बार भीड़ से गुजारिश करते रहे, लेकिन लोग नहीं माने.

 

 

सिक्योरिटी ने किया बाहर निकाला


आखिर में मुनव्वर को सिक्योरिटी की मदद से बाहर निकाला गया और वह अपनी गाड़ी की तरफ चले गए. इस इवेंट में रैपर एमिवे बंटाई भी भीड़ में फंसे, उन्हें भी सिक्योरिटी ने सुरक्षित निकालकर गाड़ी तक पहुंचाया.

 

मुनव्वर फारूकी का करियर


मुनव्वर फारूकी ने कई रियलिटी शो किए हैं और ‘बिग बॉस 17’ के विनर भी रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘लॉकअप’ जैसे शो में भी हिस्सा लिया. पिछले साल वह सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी 2’ में लीड रोल में नजर आए थे, जो पाइरेसी पर आधारित थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही