Search

 
 
 

मुनव्वर फारुकी ने खोले जिंदगी के राज, बेटे के लिए लिया था जल्दबाजी में शादी का फैसला

Lagatar Deak : मुनव्वर ने बताया कि 'बिग बॉस' में जाने से ठीक पहले उन्हें पता चला कि उनकी पूर्व पत्नी दूसरी शादी कर रही हैं. चूंकि उन्होंने बेटे की कस्टडी नहीं ली थी, इसलिए मुनव्वर ने पूरी जिम्मेदारी उठाई और शो के दौरान बेटे को कुछ महीनों के लिए अपनी बहन के पास छोड़ दिया था.
 
फाइल फोटो

Lagatar Deak : मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में अपने जीवन के उस मुश्किल दौर और महजबीन कोटवाला से जल्दबाजी में शादी करने की असली वजह का खुलासा किया है. सानिया मिर्जा के साथ एक बातचीत में उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस 17' जीतने के बाद अचानक मिली बेतहाशा शोहरत और महिला प्रशंसकों के कारण वह खुद को गलत रास्ते पर जाता महसूस कर रहे थे, जिससे उन्हें खुद से नफरत होने लगी थी.

 

 

 

मुनव्वर ने बताया कि 'बिग बॉस' में जाने से ठीक पहले उन्हें पता चला कि उनकी पूर्व पत्नी दूसरी शादी कर रही हैं. चूंकि उन्होंने बेटे की कस्टडी नहीं ली थी, इसलिए मुनव्वर ने पूरी जिम्मेदारी उठाई और शो के दौरान बेटे को कुछ महीनों के लिए अपनी बहन के पास छोड़ दिया था.

 

खुद से नफरत और भटकाव का एहसास

शो जीतने के बाद काम के नए अवसरों और चकाचौंध के बीच मुनव्वर को लगा कि उनकी लाइफस्टाइल उनके और उनके बेटे के भविष्य के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद किया और अपनी प्राथमिकताओं को फिर से तय किया.

 

बेटे के साथ इमोशनल अटैचमेंट

काम में व्यस्त होने के कारण बेटा उनकी बहन के पास ही रह रहा था. जब मिकेल करीब एक हफ्ते के लिए मुनव्वर के साथ रहने आया और वापस जाने लगा, तो मुनव्वर को महसूस हुआ कि बेटे को उनकी बहुत जरूरत है और उससे भी ज्यादा उन्हें अपने बेटे की जरूरत है. वह चाहते थे कि बेटा हमेशा उनके साथ रहे.

 

एक महीने के भीतर निकाह

एक आपसी दोस्त के जरिए उनकी मुलाकात महजबीन कोटवाला से हुई, जो खुद एक सिंगल मदर थीं और उनकी भी एक 10 साल की बेटी है. दोनों की पारिवारिक परिस्थितियां काफी मिलती-जुलती थीं. बेटे को एक स्थिर घर और परिवार देने के उद्देश्य से मुनव्वर ने अगले ही दिन महजबीन को शादी के लिए प्रपोज किया और महज एक महीने के अंदर मई 2024 में दोनों ने निकाह कर लिया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही