Search

 
 
 

3 जनवरी जयपाल सिंह मुंडा की जयंती झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनेगी : मोर्चा

 
Ranchi: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य लंबे संघर्ष और शहादत के बाद बना है. 18 दिसंबर को झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधा विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि है. 25 दिसंबर को शहीद निर्मल महतो की जयंती, 1 जनवरी 2025 को खरसवा गोली कांड के शहीदों को नमन किया जायेगा एवं शहीद सोबरन अंसारी की जयंती तथा 3 जनवरी को झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के अगुवा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप से मनाया जायेगा. कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अपने अस्तित्व अपनी पहचान एवं अस्मिता को मिटने ना देंगे. झारखंड अलग राज्य समृद्धशाली खुशहाल बनाने के लिए हम लड़े थे. अब हमें झारखंड को बचाने, सजाने व संवारने के लिए एक और लड़ाई लड़नी है. इसे भी पढ़ें - सुबह-सुबह">https://lagatar.in/actor-allu-arjun-was-released-early-in-the-morning-after-spending-the-night-in-jail/">सुबह-सुबह

जेल से रिहा हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन, पिता-ससुर रिसीव करने पहुंचे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही