Search

 
 
 

Ranchi: खादगढ़ा बस स्टैंड का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 7 दिनों में लावारिस बसें हटाने के निर्देश

Ranchi: बस स्टैंड में निगम की टीम दो शिफ्टों में तैनात रहेगी. पहली शिफ्ट सुबह 4 बजे से दोपहर 1 बजे और दूसरी दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक होगी. राजस्व निरीक्षक, लेखा सहायक, सैनिटरी इंस्पेक्टर और परिसंपत्ति अधीक्षक टोल टैक्स की वसूली करेंगे.
 
बस स्टैंड परिसर में नगर आयुक्त

Ranchi News: खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी होने तक अब रांची नगर निगम अपने स्तर से टोल टैक्स की वसूली करेगा. इसे लेकर अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने बुधवार को निगम अधिकारियों, पूर्व संवेदक और बस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. 

इसे भी पढ़ें: 

बस स्टैंड में निगम की टीम दो शिफ्टों में तैनात रहेगी. पहली शिफ्ट सुबह 4 बजे से दोपहर 1 बजे और दूसरी दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक होगी. राजस्व निरीक्षक, लेखा सहायक, सैनिटरी इंस्पेक्टर और परिसंपत्ति अधीक्षक टोल टैक्स की वसूली करेंगे. वहीं इनफोर्समेंट टीम और होमगार्ड केवल एंट्री-एग्जिट, बस परिचालन और परिसर की निगरानी करेंगे.

 

बस टर्मिनल परिसर में लंबे समय से खड़ी लावारिस और अनुपयोगी बसों को सात दिनों के भीतर हटाने का निर्देश दिये है. ऐसा नहीं करने पर निगम एमवीआई के माध्यम से बसों का मूल्यांकन कराकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगा.

 

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय कर फायर सेफ्टी उपकरण लगाने, खराब सीसीटीवी कैमरों और पथ बत्तियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए. यात्रियों को अटल क्लीनिक की जानकारी आसानी से मिल सके, इसके लिए साइनेज लगाने को भी कहा गया है. बस वाशिंग के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने का निर्देश दिया गया.

 

24 सितंबर तक जरूरी दस्तावेज और बसों की जानकारी निगम को देनी होगी. पूर्व संवेदक को टर्मिनल से जुड़े अभिलेख सौंपने और बस एसोसिएशन को संचालित बसों की सूची, समय-सारणी तथा एंट्री-एग्जिट से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही